2-जी घोटाले को लेकर सीबीआई कोर्ट का फैसला
षड्यंत्रकारी एनडीए नेताओं पर करारा तमाचा
प्रधानमंत्री मोदी सहित समूची एनडीए सार्वजनिक तौर पर मांगे माफी: अरूण यादव
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने 1 लाख 76 हजार करोड़ के 2-जी स्पेक्ट्रम मामले में आज दिल्ली की सीबीआई अदालत द्वारा सबूत के अभाव में इससे जुड़े सभी आरोपियों को बरी कर दिये जाने के फैसले को एनडीए के उन सभी षड्यंत्रकारी नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा बताया हैं, जिन्होंने केंद्र में काबिज तत्कालीन मनमोहनसिंह सरकार के खिलाफ झूठा विषवमन कर केंद्र में अपनी सत्ता हासिल की थी।
यादव ने कहा कि सीबीआई, 125 गवाह और 80 हजार पृष्ठों के दस्तावेज भी आरोपों को साबित नहीं कर सके, यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में उनकी मंडली ने यूपीए सरकार को बदनाम करने के लिए इस प्रायोजित षड्यंत्र को रचा था। दिल्ली की सीबीआई अदालत ने आज दिये अपने फैसले में उस षड्यंत्र के परखच्चे उड़ा दिये हैं। यादव ने प्रधानमंत्री मोदी सहित समूची एनडीए से इस झूठे षड्यंत्र को रच कर यूपीए को पहुंचायी गई अपूर्णीय क्षति को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। (खबरनेशन / Khabarnation)