नरेन्द्र मोदी की स्वीकार्यता बेजोड़ कांग्रेस मुक्त भारत मिशन लक्ष्य की ओ
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता निरंतर बढ़ रहा है। हाल के चुनाव में जहा उनके नेतृत्व में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम फहराया। वहीं कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश की सत्ता छीन ली है। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकारें 14 राज्यों में है और 5 राज्यों में भाजपा सहयोगी दलों के साथ सत्ता में है। देश का 68 प्रतिशत भाग भगवा की छाया में ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ चरितार्थ कर रहा है। नरेन्द्र मोदी की स्वीकार्यता बेजोड़ है और कांग्रेस मुक्त भारत मिशन लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गुजरात में जातिवाद का जाल फैलाया। दर्जनों मंदिरों में घंटिया बजाईं और जनेऊ का राजनैतिक प्रदर्शन करके हिन्दुत्व का दावा किया जिसे जनता ने उनके दावे को ठुकरा दिया। आर्थिक क्षेत्र में हुए सुधारों को लेकर कांग्रेस ने जनता को बरगलाने का भरपूर प्रयास किया। व्यापारिक केंद्र सूरत में तो जीएसटी के विरोध में ऐतिहासिक रैली निकाली गई। भीड़ तो जुटी लेकिन जनता ने जीएसटी पर ही मोहर लगाकर कह दिया कि भविष्य की खुशहाली के लिए तकलीफ सहन कर नरेंद्र मोदी के समर्थन पर आंच नहीं आने दिया। नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता निरंतर बढ़ रही है। भारतीय लोकतंत्र में नरेंद्र मोदी बेजोड़ राजनेता और राजनयिक साबित हुए है। राहुल गांधी के सिर पर कांग्रेस अध्यक्ष का ताज पहनाया जा चुका है। गुजरात में पराजय के साथ ही कांग्रेस की मुठ्ठी से हिमाचल की सत्ता फिसल गई है। यह राहुल गांधी के लिए एक अवसर है कि वे पराजय को स्वीकार करें और पूरी विनम्रता और सहिष्णुता के साथ जनता में पेश आयें।
चौहान ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में विजय के साथ ही पार्टी पर जनता की सेवा का गंभीर दायित्व भी आया है। देश में आर्थिक विकास की जो प्रक्रिया चल रही है, उसे तीव्रता प्रदान करने की आवश्यकता है।
(खबरनेशन / Khabarnation)