प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला 30 दिसंबर को उज्जैन में
प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला 30 दिसंबर को उज्जैन में
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की संयुक्त प्रदेश स्तरीय कार्यशाला उज्जैन में 30 दिसंबर को आरंभ होगी। समापन 31 दिसंबर को होगा।
प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत मार्गदर्शन देंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!