प्रदेश अध्यक्ष ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया सुविधा केन्द्र का उदघाटन
खबर नेशन / Khabar Nation
प्रदेश अध्यक्ष ने कि प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील
प्रदेश कार्यालय में आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज की होगी उपलब्धता
भोपाल: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए हर आम नागरिक को राष्ट्रीय तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो इसलिए भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित 1070 मंडलों और जिला केन्द्रों पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालयए पं. दीनदयाल परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सुविधा केन्द्र का उदघाटन करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश कार्यालय में बने सुविधा केन्द्र में आमजनों को न्यूनतम शुल्क पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध होंगे।
आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत हो इसके लिए यह अभियान
सुविधा केन्द्र के उदघाटन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है। मध्यप्रदेश का हर नागरिक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने घर तिरंगा लगाए और आमजन में देशभक्ति की भावनाएं जागृत हो। इसके लिए प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश भर में बडे स्तर पर संपन्न होगा। आमजन को असुविधा न हो, सभी को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्ध हो इसके लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज खादी ग्रामोद्योग, डाक घर और अन्य शासकीय कार्यालयों के माध्यम से विक्रय हेतु निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी जिला और मंडल स्तर पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपने घरों पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज आसानी से उपलब्ध हो।
प्रदेश अध्यक्ष ने आमजन को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज क्रय किया
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने आमजन को तिरंगा खरीदी हेतु प्रोत्साहन करने के लिए सुविधा केन्द्र से राष्ट्रीय ध्वज क्रय किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें।
कांग्रेस मानसिक दिवालियापन से ग्रसित
हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे अभियान से दिक्कत है। कोरोना काल में वैक्सीनेशन के अभियान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दुनियाभर में प्रशंसा हुई, उसमे भी कांग्रेस को दर्द हुआ। अब हर घर तिरंगा के देशव्यापी अभियान से कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस को देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति से हमेशा पीड़ा होती है, यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा लगना यह भारत का सम्मान और अभिमान है। मध्यप्रदेश के हर घर में तिरंगा लहराये यह भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है। कांग्रेस अगर इसे राजनीति से जोडती है तो मेरा उनसे आग्रह है कि वह भी आमजन तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने की राजनीति करें।
ये थे मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, यशपाल सिंह सिसौदिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, वरिष्ठ नेता शैतान सिंह पाल, राजेन्द्र गुप्ता, विकास बोन्द्रिया, सुरजीत सिंह चौहान, बृजुला सचान, विकास पटेल, मोहिनी शाक्यवार, सविता यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999