एक लाख से अधिक घरों में तिरंगा लगाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
खबर नेशन / Khabar Nation
आजादी का अमृत महोत्सवः युवा मोर्चा 9 से 15 अगस्त तक करेगा विभिन्न आयोजन
प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने ली युवा मोर्चा की वर्चुअल बैठक
भोपाल: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और जिला अध्यक्षों को तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान और सेल्फी विद नेशन फ्लैग जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
प्रत्येक जिले में 75 बाइकों से 75 किमी तिरंगा यात्रा निकालेगा युवा मोर्चा
वैभव पवार ने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में 75 बाइकों के माध्यम से 75 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 3 दिनों में पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत युवा मोर्चा कार्यकर्ता 1070 मंडलों में प्रत्येक मंडल के कम से कम 100 घरों में ध्वज लगाएंगे। इस तरह प्रदेश में एक लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज लगाएंगे। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ता ’सेल्फी विद नेशनल फ्लैग’ के माध्यम से सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो साझा करेंगे। श्री पवार ने बताया कि 11-15 अगस्त के मध्य सभी जिलों में महापुरुषों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999