दगाबाजों पर मेहरबान कांग्रेस
खबर नेशन / Khabar Nation
निकाय चुनाव में हार के बाद नही हो रहा मंथन
नरसिहपुर हाल ही में सपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली पराजय के बाद कांग्रेस के कई नेता सदमे में है वो इसलिए कि करेली नगरपालिका चुनाव में 15 वार्डो में कांग्रेस का खाता तक नही खुला कई दिग्गज पार्षद हार गए एक कि तो जमानत भी जप्त हो गई हालांकि नए उम्मीदवार भी मैदान में उतरे लेकिन कांग्रेस के भितरघात के कारण औऱ पिछले पांच साल कांग्रेस की नगर सरकार रही जिस कारण आमआदमी की सुनवाई नही हुई बस बीजेपी को साधने के चक्कर मे कई ठेकेदारों पर साफ तौर पर परिषद की पूरी मेहरबानी दिखाई दी जिस कारण आम आदमी और कांग्रेस के युवा नाराज थे वही कांग्रेस के कई वरिष्ठ प्रचार में नही आये जो आये वो उम्मीदवार के चयन से नाराज होकर पार्टी की विपरीत कार्य करते रहे लेकिन चुनाव होने के बाद भी आज हारे उम्मीदवार जब पार्टी नेताओं से दगाबाजों पर कार्यवाही की बात करती है तो पार्टी यह कहकर चुप करा देती है की पार्टी में बैसे भी कार्यकर्ता कम है उन्हें खत्म नही करना चाहते आगे आने बाले समय मे विधानसभा चुनाव भी है इसलिए किसी पर कार्यवाही नही होगी
बीजेपी में शामिल हो सकते है कांगेस के कई दिग्गज
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद भीतरघात करने बालो पर कार्यवाही की मांग हारे उम्मीदवार लगातार कर रहे है ऐसे में जब जिले के नेता उनकी शिकायत को नजरअंदाज करते रहे तो हारे उम्मीदवार भी कड़ा रुख अपना सकते है ऐसे हारे उम्मीदवार अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है जिस कारण कुछ बीजेपी में जाने की तैयारी में है जिससे कांगेस को बड़ा झटका लग सकता है
नही होगा हार पर मंथन
नरसिहपुर जिले में कांगेस अपने भितरघात करने बालो पर मेहरबान है वो इसलिए भी क्योकि नगरीय निकाय चुनाव में जिले में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा कांग्रेस के कई बागी चुनाव मैदान में थे वही कुछ खुलकर पार्टी को हराने में लगे रहे फिर भी पार्टी उन पर कोई कार्यवाही के मूड में बिल्कुल भी नही है
इनका कहना है
जब चुनाव हार गए तो समीक्षा किस बात की किसी पर भी कोई कार्यवाही नही होगी बागी हो या भीतरघाती कार्यवाही की तो कार्यकर्ता ही नही बचेगे
लाखन सिंह पटैल कांग्रेस
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष
नरसिहपुर
प्रत्याशी खुद अकेले चुनाव मैदान में प्रचार करता रहा न तो संगठन कही दिखा औऱ न ही स्थानीय लोग साथ आये इसलिए चुनाव में हार हुई।
बागी और संगठन के पदाधिकारी पर निष्काषन की कार्यवाही होनी चाहिए जो चुनाव से दूरी बनाए थे
प्रीति मिश्रा
जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस
नरसिहपुर
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999