प्रदेश अध्यक्ष ने माखननगर की नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रीना तिवारी को दी बधाई

राजनीति Aug 09, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को नर्मदापुरम जिले की माखननगर नगर परिषद के अध्यक्ष निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद रीना आकाश तिवारी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी को जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया। इसी का परिणाम है कि अध्यक्ष निकायों के अध्यक्ष निर्वाचन में बडी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हो रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी निकाय अध्यक्षों में इतिहास दर्ज कर रही है। शर्मा ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment