तिरंगा यात्रा 10 को भोपाल में, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रत्येक देशवासी से घर-घर तिरंगा लगाने का आव्हान किया है। भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान से हर नागरिक को जोडने के लिए तिरंगा यात्रा प्रदेश भर में निकाल रही है। पार्टी के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ अभियान के जनजागरण में जुटे हुए है। इसी कडी में 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकालेगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि 10 अगस्त को शाम 3.30 बजे पॉलिटेक्निक चौराहा से हर घर तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नेता एवं भोपाल के प्रत्येक बूथ से बडी संख्या में कार्यकर्ता इस विशाल यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहे से प्रारंभ होकर रोशनपुरा चौराहा, न्यू मार्केट, नानके पेट्रोल पंप एवं लिंक रोड नंबर 1 से होते हुए शौर्य स्मारक पहुंचेगी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999