अमृत महोत्सव पर किसान मोर्चे ने ट्रैक्टरों से निकाली तिरंगा यात्रा
खबर नेशन / Khabar Nation
किसान मोर्चा अध्यक्ष ने की अगुवाई
जनभागीदारी से सफल होगा अमृत महोत्सव : दर्शन सिंह चौधरी
भोपाल: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिलों से बरसते पानी में बड़े उत्साह और उमंग के साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम कोलूखेड़ी से बैरागढ़ जिला भोपाल तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने किया ।
भोपाल के पुराना बस स्टैंड बैरागढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनसभा को संबोधित करते हुए दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्राचीन काल में हमारा महान भारत देश विश्व गुरु के पद पर आसीन था और आज फिर भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। हमे गर्व है आज आजादी के अमृत महोत्सव पर न केवल सरकारी कार्यालयों पर बल्कि गांव-गांव घर-घर तिरंगा फहराते हुए प्रत्येक देशवासी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने जा रहा है। इस अवसर पर श्री चौधरी ने हर घर तिरंगा फहराने की अपील लोगों से की और कहा कि अमृत महोत्सव में भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित की जाए। बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में किसानों की भागीदारी कार्यक्रम की सफलता को दर्शाती है।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम बबलू शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अर्पित सिंह, कैलाश पटेल, प्रज्ञेश खोंसे, संतोष राजपूत, संतोष रैकवार, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ किसानों की उपस्थिति रही।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999