राज्यपाल श्री पटेल ने तिरंगा रैली का किया शुभारंभ

राजनीति Aug 09, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन से आज़ादी के अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा" अभियान में मोटर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। रैली में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 75 छात्र शामिल हुए। तिरंगा रैली राजभवन से शुरू होकर नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए संबंधित विश्वविद्यालय में पहुँची।

राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्र ध्वज वितरित किये और स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दी।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment