संविदा कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकालकर मुख्यमंत्री से कहा की संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करें...

राजनीति Aug 09, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

बरसते पानी में संविदा कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकालकर मुख्यमंत्री से कहा 15 अगस्त को लाल परेड से संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करें

भोपाल: म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत समाज को 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर झण्डा लगाने के लिए पुस्तक भवन अरेरा हिल्स से तिरंगा रैली निकालकर अरेरा हिल्स पर कार्यालयों के सामने जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर भोपाल के सभी विभागों में कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया। संविदा कर्मचारी अधिकारी नारे लगा रहे थे, 15 अगस्त को हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा। इस रैली में संविदा कर्मचारियों ने म.प्र. में सभी विभागों और उनकी योजनाओं, परियोजनाओं में संविदा पर वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों को होने वाले शोषण को भी दूर करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील की कि वो 15 अगस्त को लाल परेड से संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करें जिससे देश की अजादी सही मायने में सार्थक हो सके।

म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि वर्तमान में संविदा कर्मचारी नियमित शासकीय कर्मचारियों की तरह पूरे दिन कार्य करते हैं लेकिन उनको वेतन नियमित कर्मचारियों से एक चैथाई दिया जाता है, किसी प्रकार के भत्ते यहां तक कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति भी संविदा कर्मचारियों को नहीं दी जाती है, जब चाहे तब नौकरी से हटाने सेवा समाप्ती की धमकी दी जाती है, संविदा कर्मचारी की मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति और एक्सग्रेसिया का प्रावधान तक नहीं है। देश तो आजाद हो चुका अब संविदा कर्मचारियों को शोषण से आजादी चाहिए। इसलिए माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन 15 अगस्त को लाल परेड से संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करके संविदा कर्मचारियों को संविदा के शोषण से आजादी दिलायें।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment