प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने दी नवनिर्वाचित नगरीय निकाय अध्यक्षों को बधाई

राजनीति Aug 04, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

निकाय अध्यक्षों में जीत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने गुरूवार को शिवपुरी जिले के बैराड, कोलारस, पोहरी और मगरोनी नगर परिषद अध्यक्ष एवं भोपाल की बैरसिया नगरपालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजयी होने पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई दी है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। बडी संख्या में भाजपा के पार्षद चुने गए है। नगरपालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता के विश्वास और पार्टी नेतृत्व की लोकप्रियता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भोपाल की बैरसिया नगरपालिका परिषद में तनुश्री कुलदीप राठौर, ग्वालियर की डबरा नगर पालिका परिषद में लक्ष्मी देवी, शिवपुरी की बैराड नगर परिषद में मालती रावत, कोलारस नगर परिषद में प्रियंका शिवहरे, पोहरी नगर परिषद में रश्मि नेपाल सिंह वर्मा एवं मगरोनी नगर परिषद में शंकर कौरव अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। इनमें अधिकांश स्थानों पर महिला शक्ति को अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने सभी नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए नगर विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आशा व्यक्त की है।

 

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment