अटल भूजल योजना में छतरपुर और पन्ना जोडें जाने पर खजुराहो सांसद शर्मा ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

राजनीति Aug 04, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा में अटल भूजल योजना से छतरपुर और पन्ना में आए पेयजल उपलब्धता का मामला उठाया
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को लोकसभा में अटल भूजल योजना के संबंध में मामला उठाया। उन्होंने अटल भूजल योजना में छतरपुर और पन्ना जिलों को जोडे जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को धन्यवाद दिया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन बेतवा योजना को स्वीकृत कर बुन्देलखण्ड को बडी सौगात देने का काम किया। अब अटल भूजल योजना में खजुराहो संसदीय क्षेत्र के छतरपुर और पन्ना को जोडकर बुन्देलखण्ड को एक और नई सौगात दी है। जिसके लिए बुन्देलखण्ड की जनता प्रधानमंत्री जी की आभारी है।

श्री शर्मा ने लोकसभा में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री से प्रश्न करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में अटल भूजल योजना को लागू किया जा रहा है। इससे कृषि पद्धतियों पर पडने वाले प्रभाव व कार्ययोजना के बारे में जानकारी दें। साथ ही इस योजना से संसदीय क्षेत्र खजुराहो में भूमिगत जलस्तर और वाटर रिजेंस के मापदण्डों में कितना सुधार हुआ है।

श्री शर्मा के सवाल पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जवाब में कहा कि अटल भूजल योजना देश की पहली ऐसी अनूठी योजना है। अब तक परियोजनाओं में आम सप्लाई साइड के मैनेजमेंट की होती थी। डिमांड साइड मैनेजमेंट से इस योजना का निर्माण पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है। इस योजना में ग्रामीण जनों के माध्यम से उन्हीं को आगे रखते हुए उनके द्वारा ही फसलों का चुनाव करने पर जोर दिया गया है, ताकि कम पानी में अधिकतम फसल ली जा सके। इस योजना के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है।

श्री शर्मा ने कहा कि पूरे देश में पिछले 10 साल से भूजल स्तर का अनुमान के आधार पर इस योजना से 2019-20 में 62 प्रतिशत 2020-21 में 65 प्रतिशत और वर्तमान में 70 प्रतिशत तक भूजल स्तर बढ़ने लगे हैं। पिछले 3 साल से जिस तरह भूजल स्तर बढ़ रहा है उससे निश्चित ही आशा की नई किरण दिखाई देती है। उन्होंने इस योजना के संबंध में लागू किए गए जिलों के प्रतिनिधियों से और गांवों के लोगों को जोडने की अपील की है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment