हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

राजनीति Aug 04, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित कामकाजी बैठक में दी जानकारी 

इंदौर 4 अगस्त 2022/भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है उसी तारतम्य मे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक नगर में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

जिसमें सर्वप्रथम 10 अगस्त को संपूर्ण महानगर में रिले बाइक रैली विधानसभा वार निकाली जाएगी उसके पश्चात 12 अगस्त को वार्ड स्तर पर रघुपति राघव राजा राम एवं वंदे मातरम पूर्ण गीत के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी एवं 14 अगस्त को इंदौर महानगर के समस्त महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक  लगभग 1 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा साथ ही सभी सरकारी भवनों, समस्त सरकारी कर्मचारियों के निवास पर, सरकारी अधिवक्ताओं के निवास पर ,सभी पुलिस चौकीयो पर, सभी शिक्षण संस्थाओं सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही सार्वजनिक भवनों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम होगा।

नगर स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारी नगर महामंत्री सविता अखंड सुधीर कोल्हे एवं संदीप दुबे साथ ही मंडल स्तर पर सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री को सौंपी गई है।

बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौ,ड़ महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा नगर, महामंत्री सविता खंड, संदीप दुबे सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी नगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड संयोजक उपस्थित रहे।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सुविधा विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ।
भाजपा कार्यालय पर भी सशुल्क उपलब्ध होगा तिरंगा।


इंदौर 4 अगस्त 2022/आज जावरा कंपाउंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सुविधा विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया सुविधा विक्रय केंद्र से पार्षद, वार्ड संयोजक एवं वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ता अपने वार्ड के लिए कार्यालय से सशुल्क तिरंगा झंडा ले सकेंगे प्रत्येक वार्ड में 1000 झंडे देने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पार्षद प्रणव मंडल, ज्योति पंडित, अनीता व्यास, अनिल शर्मा, गंगाराम यादव, विनोद खंडेलवाल, मोहन राठौर, ऋषि खनूजा उपस्थित रहे|

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment