13 अगस्त को नरेला विधानसभा के अन्ना नगर से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

राजनीति Aug 04, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया 'राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्रका शुभारंभ

भोपाल महापौर मालती राय के साथ किया तिरंगा वितरण

भोपाल: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर 'राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्र' का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय का सौभाग्य है कि वे आज़ाद भारत के नागरिक के रूप में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आज़ादी सैकड़ों वर्ष की गुलामी के पश्चात मिली है। अंग्रेजों ने यह आज़ादी भारतीयों को चांदी की तश्तरी पर रख कर नहीं दी। बल्कि हज़ारों क्रांतिकारियों ने मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर आज़ादी दिलायी है।

क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अभियान है 'हर घर तिरंगा'

मंत्री श्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगतसिंह, राजगुरु जैसे अनेकों क्रांतिकारियों ने घर-परिवार की चिंता किये बगैर देश की आज़ादी के लिये अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिये देश की आज़ादी को चिरस्थाई रखने का संकल्प लेकर हर घर पर तिरंगा फहराएगा।

13 अगस्त तक संचालित होगा राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्र

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रभात चौराहे पर स्थित 'राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्र' 13 अगस्त तक नगर निगम भोपाल द्वारा संचालित किया जायेगा। केंद्र पर नागरिक 20 रुपये का शुल्क देकर राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर सकेंगे।

13 अगस्त को नरेला विधानसभा के अन्ना नगर से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि दिनांक 13 अगस्त को नरेला विधानसभा के अन्ना नगर से संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा में प्रतिवर्ष देशभक्ति से ओतप्रोत हज़ारों युवाओं की टोली बाइक पर तिरंगा यात्रा निकालती है।

मंत्री श्री सारंग और भोपाल महापौर मालती राय ने दिलायी तिरंगे के सम्मान की शपथ

राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर मंत्री श्री सारंग एवं भोपाल नवनिर्वाचित महापौर मालती राय ने माय एफएम के सौजन्य से राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे का सम्मान करने की शपथ दिलायी।राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय, नगर निगम भोपाल अधिकारी सहित क्षेत्र के नवनिर्वाचित पार्षद एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment