तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा कार्यक्रम के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेता संभाग स्तर पर मुख्य अतिथि में रूप में होंगे शामिल

राजनीति Aug 04, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

कमलनाथ 9 को पातालपानी और 15 अगस्त को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

भोपाल: अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक कांग्रेस द्वारा मनाये जा रहे तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मप्र में आयोजित उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर में आदिवासी बलिदानी नेता टंट्या भील की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा सम्मान महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वहीं 9 से 15 अगस्त तक संभागीय शहरों में होने वाले कार्यक्रमों में तिथिवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने हेतु कहा गया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 9 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पातालपानी (इंदौर),10 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ग्वालियर, 11 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सागर,12 अगस्त को चंबल संभाग में सुरेश पचौरी और शहडोल संभाग में राज्यसभा सांसद राजमणी पटेल,13 अगस्त को रीवा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया और उज्जैन में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव,14 अगस्त को जबलपुर में विवेक तन्खा और इंदौर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वहीं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भोपाल में और सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
शेखर ने कहा कि उक्त कार्यक्रम प्रत्येक दिवस किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जन्म स्थल व बलिदान स्थल पर आयोजित किये जाना चाहिए। वहीं विभिन्न जिला, शहर एवं ब्लाकों में, गांव, कस्बों में कांग्रेस कमेटियों द्वारा तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित होंगे।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment