सिक्स लेन एक्सप्रेस हाइवे प्रदेश में परिवहन क्रांति को दस्तक देगी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में सिक्स लेन एक्सप्रेस हाइवेे इंदौर-भोपाल के निर्माण से प्रदेश में परिवहन क्रांति दस्तक देगी। इसके निर्माण पर करीब 5 हजार करोड़ रू. लागत आयेगी और 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल रातीबड़ बायपास तक प्रस्तावित है। इसके निर्माण से जहा इंदौर-भोपाल की दूरी 50 कि.मी. घट जायेगी, वहीं दो महानगरों के बीच फासले को दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। धन और समय की बचत होगी।
 

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस हाइवे के दोनों किनारों पर औद्योगिक बस्तियां विकसित होगी। इसके साथ ही प्रदेश में जबलपुर बायपास सागर बायपास, ग्वालियर बायपास और ओरछा बायपास योजना में शामिल किया गया है।
 

डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि चंबल के बीहड़ों से गुजरने वाला 300 कि.मी. वाला चंबल एक्सप्रेसवे भी बनाया जा रहा हैं चंबल के दाये-बायें गुजरता हुआ चंबल एक्सप्रेस हाइवे मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच उद्योग, व्यापार, वाणिज्य को गति प्रदान करेगा। एक्सप्रेस हाइवे राजस्थान के साथ ही उत्तरप्रदेश के लिए परिवहन सुविधा सुलभ करेगा। चंबल के बीहड़ों में जहा कभी दस्युआंे का बसेरा था आने वाले दिनों में औद्योगीकरण होने से मशीनों का संगीत कर्णगोचर होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment