शिवराज सिंह ठाकरे न्यास के अध्यक्ष, खण्डेलवाल सचिव चुने गए

राजनीति Sep 05, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation
देवड़ा उपाध्यक्ष, सबनानी कोषाध्यक्ष बने
भोपाल:
आज कुशाभाऊ ठाकरे न्यास का पुनर्गठन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को न्यास का अध्यक्ष और पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल को सचिव चुना गया। मंत्री जगदीश देवड़ा न्यास के उपाध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
न्यास के सदस्य के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार पाण्डे, समाजसेवी हितानंद, भाजपा के सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार चुने गए हैं। निर्वाचन प्रकिया के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शिवप्रकाश जी एवं आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ मुरलीधर राव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment