कांग्रेस एक जुटता से सामना करेगी,सत्ता का दुरुपयोग बन्द हो
खबर नेशन / Khabar Nation
नरेन्द्र सलूजा को अपराध शाखा,ग्वालियर द्वारा दिया गया नोटिस सरकारी दबाव
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने अपनी मीडिया टीम के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सलूजा के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की अपराध शाखा द्वारा जारी नोटिस को बदले की भावना,सत्ता के दुरुपयोग व बुलंद आवाज बन्द करने का कभी भी पूरा न कर पाने वाला अक्ष्म्य,घृणित प्रयास बताया है।
मिश्रा ने कहा कि एक सोशल मीडिया समूह में डाली गई एक पोस्ट जो तुरंत डिलिट भी कर दी गई थी,जिसमें ग्वालियर के किसी भाजपा नेता का नाम भी नहीं था, उसे आधार बना कर श्री सलूजा के विरुद्ध यह एक साजिश रची गई है,ताकि भाजपा की असलियत उजागर करने वाले चिन्हित चेहरों की जुबान बन्द की जा सके। सत्ता के इस प्रकार के हर दुरुपयोग का पार्टी एकजूटता के साथ मैदानी व कानूनी जवाब देगी।
ग्वालियर पुलिस की राजनैतिक सक्रियता पर भी हमला बोलते हुये मिश्रा ने कहा कि यदि श्री सलूजा को लेकर पुलिस प्रशासन यदि इतना मुस्तैद है तो अभी तक वह बलात्कारी भाजपा नेता व अतिक्रमणकारी होटल रामाया के मालिक राम निवास शर्मा को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाया है?
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999