शहर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत 

राजनीति Nov 12, 2018

खबरनेशन / Khabarnation

 

इंदौर।कांग्रेस के शहर पदाधिकारियों का यशवंत रोड पर आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया गया।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी में मनोनीत महामंत्री जाकिर खान, उपाध्यक्ष रविश पचोरी, सचिव गुलजार शाह,सलमान मनिहार, शावेज गोरी, रियाज खान, अमन जायसवाल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत  कांग्रेस प्रवक्ता मंजूर बेग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर खान की उपस्थिति में किया गया।मंज़ूर बेग ने अपने संबोध में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में काम पर लग जाओ और कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजय दिलाएं। स्वागत में मुख्य रूप से शकील खान, नासिर छिपा, शेख आबिद, समीर भाई,अनवर हुसैन,इरशाद खान,उमंग जायसवाल,महबूब भाई आदि लोग मौजूद थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment