मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ विजय अभियान विषय पर जिले की विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन

राजनीति Nov 12, 2018

खबरनेशन / Khabarnation

इंदौर 12 नवम्बर,2018/भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, चुनाव जिला कार्यालय प्रभारी नरेन्द्र मल्हार, विधानसभा महू चुनाव प्रभारी श्री शेखर बुंदेला एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत विषय पर बूथ विजय अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा महू चुनाव कार्यालय परिसर उत्तम गार्डन पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री भूपेन्द्र गुप्ता, सुश्री उषा ठाकुर, श्री अशोक सोमानी, श्री राधेश्याम यादव, रामकिशोर शुक्ला, कंचनसिंह चौहान, सत्यनारायण अग्रवाल, रीता उपमन्यु, कैलाश अग्रवाल, शेखर बुंदेला, प्रहलादसिंह ठाकुर, श्री रवि यादव, श्री शैलेष गिरजे, श्री जयंत भीसे, श्री राजेन्द्र हर्षवाल, कैलाश अग्रवाल, ओम परसावदिया, रामकरण भाभर ने की।

राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि महू विधानसभा में हमने 2500 करोड़ के विकास कार्य किये है इसलिये हमें दमदारी के साथ और पूरे स्वामिमान के साथ मतदाताओं के बीच जाना चाहिए और मतदान के लिये आग्रह करना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काम किया मेहनत की इसलिये महू विधानसभा को जिले में सर्वाधिक मतों से हमें विजय बनाना है और विधानसभा को कांग्रेस मुक्त करना है। हमने विकास कार्य करने के लिये बिना भेदभाव के जाति, धर्म, सम्प्रदाय के विकास कार्य किये है, जिसका प्रमाण है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी जनआशीर्वाद यात्रा में कहा था कि महू विधानसभा में सर्वाधिक विकास कार्य हुए है। 

महू के कार्यकर्ता के ही कारण मैं आज प्रदेश स्तर के नेता से राष्ट्रीय स्तर का नेता बना हूं, इसके लिये मैं सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 28 नवम्बर को हमारे सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि अधिक से अधिक मतदान अपने-अपने बूथों पर कराये और अपना हर बूथ विजयी हो ऐसी कार्ययोजना बनाये। 

भाजपा की विधायक प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकारों ने विकास के सारे रिकार्ड तोड़ कार्य किये है। हम राजनीति पंचनिष्ठा को ध्यान में रखकर करते है। सभी कार्यकर्ताओं को ये ध्यान में रखकर कि आने वाले समय में हमें लोकसभा चुनाव भी सामने है और ये चुनाव हमारा सैमीफाईनल के रूप में माना जा रहा है, जिसमें हमें हमारे दल को भारी बहुमतों से विजयी बनाना है। सिर्फ भाजपा ही धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिये कृत संकल्पित है। 

भाजपा का कार्यकर्ता देवदुलर्भ कार्यकर्ता है। जो सिर्फ भाजपा में ही मिलता है अन्य संगठनों में हमारे जैसे समर्पित कार्यकर्ता नहीं मिलते है। हम सब कार्यकर्ता इस पावन यज्ञ में तन, मन, धन से लग जाये। ‘‘हिन्दू राष्ट्र का बिगुल बजाकर दानव दल को दलना होगा’’.......कविता के माध्यम से अपना उद्बोधन का समापन किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रस्तावना की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन की संकल्पना अनुसार हम सभी कार्यकर्ताओं ने सभी करणीय कार्य जो हमसे अपेक्षित थे, पूर्ण कर लिये है और उन्हें आज मतदान में बदलने का समय आ गया है। यह हमारा बूथ विजय का अभियान है, जिसे हमें तन-मन-धन लगाकर समर्पित भाव से पूर्ण करना होगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन को ओम परसावदिया, रामकरण भाभर, रामकिशोर शुक्ला, शेखर बुंदेला, राधेश्याम यादव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय मंत्री श्री अनंतकुमारजी के निधन पर कार्यकर्ताओं ने दौ मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 

कार्यक्रम का संचालन हेमंत ठक्कर ने किया एवं आभार करणसिंह ठाकुर ने माना। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में महू विधानसभा के ग्राम टीही गांव, बंजारी, गोपालपूरा और भाटखेडी गांव के कार्यकर्ता जिनमें मुख्य रूप से मुकर्रम मेहर, कपिल चौधरी, और अंतरसिंह दरबार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से सुभाष महोदय, मुकेश जरिया, सीमा वर्मा, आरती शर्मा, पूंजालाल निनामा, मेहमूद सेठ, दिनेश पटेल, सुनील तिवारी, धन्नालाल निनामा, मनोज पाटीदार, सुभाष पाटीदार, लीला पाटीदार, मनोज ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित थे।

सांवेर विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री देवराजसिंह परिहार और विधानसभा चुनाव मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल ने बताया कि दा चन्द्रलीला होटल मुंबई आगरा रोड़ पर सांवेर विधानसभा का वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. राजेश सोनकर, विनोदा चंदानी, सुभाष चौधरी, रंजनसिंह चौहान, सुरेश धनखेडी, योगेन्द्र शर्मा सहित विधानसभा के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment