घोटाले की जांच नहीं होना ‘‘दाल में कुछ काला है, संदेहास्पद : विभा पटेल
खबर नेशन / Khabar Nation
अडानी घोटाले से मोदी के ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’ जैसे दावे की कलई खुल गई : विभा पटेल
निवेशकों के डूबे 33 लाख करोड़ रूपए, मप्र महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी
भोपाल: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी द्वारा किया गया घोटाला उजागर हाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ‘‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’’ के उस दावे की कलई खुल गई है, जो उन्होंने ने शपथ लेते हुए लाल किले की प्राचीर से किया था।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि करोड़ों रुपए के निवेश घोटाले में अब तक अडानी समूह के विरूद्ध जांच शुरू नहीं होने से इस संदेह को बल मिलता है कि ‘‘दाल में कुछ काला जरूर है’’। कांग्रेस पार्टी समेत कुछ अन्य राजनीतिक दल इस मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी का गठन करने की मांग कर रहे हैं, ताकि मामले की असलियत सामने आ सके। लेकिन मोदी सरकार खामोश है? यह मामला बेहद गंभीर है, जो देश की पूरी अर्थव्यवस्था के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर रहा है। टैक्स हैवन (जहां टैक्स नहीं लगता) देशों में फर्जी कंपनियां बनाकर जिस प्रकार अडानी समूह ने शेयर मार्केट में खेल खेला है, उसका दूसरा कोई उदाहरण दुनिया में नहीं मिलता है।
श्रीमती पटेल ने कहा कि बाजार से जुड़े लोगों की मानें तो इस मामले में निवेशकों के 33 लाख करोड़ रूपए अब तक डूब चुके हैं। कांग्रेस की बार-बार जांच करने की मांग को सरकार जान-बूझकर टाल रही है। यद्यपि सरकार का ये तर्क है कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है, समझ से परे है।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से बड़े औद्योगिक घरानों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक नीतियां बनाई जा रही हैं। यही कारण है कि अडानी और अंबानी ग्रुप की पूंजी में लगातार बढ़ोतरी हुई हैं। घोटाले के कारण भारतीय रिजर्व बैंक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम जैसे उपक्रमों के शेयर औंधे मुंह गिर गए। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि अडानी ग्रुप ने फर्जी बैलेंस शीट से करोड़ों डॉलर के कर्ज बैंकों से लिए हैं।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के लगभग एक लाख करोड़ रूपए और बैंक के हजारों करोड़ रूपए केन्द्र सरकार के इशारे पर अडानी की कंपनियों में इनवेस्ट किए गए। अब जब कांग्रेस पार्टी और कुछ विपक्षी दल लोकसभा में ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी की मांग कर रहे है तो केन्द्र की मोदी सरकार इस पूरे घोटाले की जांच कराने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के करोड़ों लोगों के खून-पसीने की कमाई अडानी घोटाले में बर्बाद हो गई। गौतम अडानी भारतीय जीवन बीमा निगम और बैंकों के पैसे के दम पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करके दुनिया का बड़ा पूंजीपति बन गया। लेकिन भारत के लोगों का लाखों-करोड़ रूपया बर्बाद कर दिया। इसके लिए जेपीसी बनाकर पूरे मामले की जांच नहीं कराई गई तो मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। निवेशककर्ता मध्यमवर्गीय परिवार से जुड़े लोग है। इनके हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस खामोश नहीं रहेगी। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह निवेशकों के साथ है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999