भाजपा अपनी विकास यात्रा महात्मा गांधी जी का अपमान और देश के इतिहास को गलत साबित करने निकाल रही है : अजयसिंह यादव
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा राष्ट्रपिता का अपमान करने और देश के इतिहास को गलत साबित करने के लिए निकाल रही है।
श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी खर्चे पर विकास यात्राएं केवल और केवल देश के इतिहास की गलत जानकारियां देने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करने और देश के संविधान और संस्कृति को बिगाड़ने करने के लिए निकाल रही है।
श्री यादव ने कहा कि जिस प्रकार मप्र के सिवनी में भाजपा के विधायक एवं अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा की विकास यात्रा में राष्ट्रपिता का अपमान करने वाली कविताएं पढ़ी जाती है और नेताओं द्वारा तालियां पीटी जाती हैं, भारतीय जनता पार्टी की यह राजनीति कृत्य घोर निंदनीय है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के इस अनर्गल प्रचार से देश का इतिहास नहीं बदला सकता है, देश की संस्कृति और देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले राष्ट्रीय आंदोलन में देश के महान सपूतों, नेताओं और कांग्रेस की भूमिका का योगदान नहीं बदला सकता है। उन्हांने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नाव अब डूबने की कगार पर है, इसी बजह से भाजपा की बौखलाहट स्पष्ट दिखाई दे रही है और भाजपा इसीलिए विकास यात्रा पर सरकारी पैसा खर्च करके गलत इतिहास पढ़ा कर जनता को भ्रमित करने का घोर अपमानजनक कृत्य कर रही है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999