कांग्रेस ने ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

राजनीति Feb 07, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

बिजली के बढ़े दामों और ट्रांसफार्मर उखाड़ने के विरोध में
भोपाल:
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से प्रदेश की जनता भयाक्रांत है। कर्ज लेकर घी पी रही सरकार केवल और केवल जनता के साथ कुठाराघात कर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ी हुई कीमतों से जनता में हाहाकार मचा है। लेकिन भाजपा सरकार फिर भी जनता को बोझ तले दबाने का अमानवीय कृत्य करने से कोई परहेज नहीं कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया और भोपाल जिला कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री मोहम्मद शाबर के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बिजली के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी और अघोषित बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर उखाड़ने के विरोध में कांग्रेस ने मप्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मप्र शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का पुतला जलाया। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि यदि बिजली समस्याओं को लेकर शीघ्र ही सरकार ने कोई यथोचित निर्णय नहीं लिया और जनता को समस्याओं से निजात नहीं मिला तो कांग्रेस जल्द ही बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आसिफ, सानू खान, जितेन्द्र सिंह, अक्षय, अंकित साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।



लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment