राज्यपाल द्वारा रेडक्रास अस्पताल का औचक निरीक्षण

भोपाल। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित रेडक्रास चिकित्सालय और सिद्धांत चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके निर्देश दिये। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. एम. मोहन राव तथा रेडक्रास के सचिव राजीव नयन तिवारी मौजूद थे।
राज्यपाल ने मरीजों से उपचार के संबंध में जानकारी ली एवं स्वास्थ्य संबंध दस्तावेजों का अवलोकन किया। राज्यपाल ने उपस्थित डाक्टरों से रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ब्लड बैंक एवं एफेरेसिस सेंटर कम्पोनेंट ब्लड बैंक भी देखा। राज्यपाल ने इसके बाद सिद्धांता रेडक्रास सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। (खबरनेशन / Khabarnation)

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment