ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट के प्रति जनजागरूकता जारी, कार्यालय कलेक्ट्रेट, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन जारी

राजनीति Oct 04, 2023

कटनी : बुधवार, अक्टूबर 4, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी (अक्टूबर) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद एवं सी.ई.ओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं द्वारा मतदान हेतु उपयोग की जाने वाली ईव्हीएम व्हीव्हीपेट की कार्यप्रणाली से आम मतदाताओं को अवगत कराने के उद्देश्य से जन जागरूकता प्रदर्शन जारी करने के निर्देश दिये है।  इस क्रम में मंगलवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट सहित एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों मंे अलग अलग काउंटर स्थापित किये जाकर ईव्हीएम व व्हीव्हीपेट का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां तैनात कर्मचारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले नागरिकों को ईव्हीएम मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान आम नागरिक ईव्हीएम मशीन में कैसे मतदान करना है का भी नमूने के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए बकायदा तैनात कर्मचारियों के द्वारा कंट्रोल यूनिट के द्वारा प्रदर्शन हेतु वोट रिलीज की जाती है। मतदाता द्वारा व्हीव्हीपेट पर उंगली से दबाने के उपरांत ईव्हीएम मशीन के परिदृश्य पर मतदाता द्वारा किसको मतदान किया गया है का बकायदा प्रदर्शन होता है। जिसे मतदाता स्पष्ट रूप से अवलोकन कर सकते हैं।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment