घोटालों के सरताज  शिवराज  चंदा चोरी से चढ़ावा चोरी तक

राजनीति Oct 09, 2023

भगवान का सौदा करता है,
इन्सान की कीमत क्या जाने,
जो धान की कीमत दे न सका,
वो जान की कीमत क्या जाने?      डॉ. रागिनी नायक

भोपाल, अक्टूबर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इन्सान से लेकर भगवान तक, आम आदमी से लेकर परमात्मा तक और जनता से लेकर जर्नादन तक सबको पाखंड और भ्रष्टाचार, ठगी और चोरी का निशाना बनाने में अगर कोई राज्य नम्बर वन पर है तो वह मध्यप्रदेश है-ये शिवराज सिंह सरकार ने सुनिरचित कर दिया है। मुंह में राम-बगल में छुरी, ये तो संघी-भाजपायी पूरे देश में परिलक्षित करते रहते हैं। धर्म को, भगवान के नाम को अपनी असफलताओं और नाकामियों की ढाल बनाते हैं। भारत माता की रगों में बहते खून में हिंसा और नफरत का ज़हर व घोलते रहते हैं। धर्म को निजि आस्था मानने वाले बापू के विचार की रोज़ हत्या करते हुए, वोट बटोरने के लिए धर्म को, ईश्वर को राजनैतिक हथियार बनाते हैं। पर जब धर्म और आस्था की कसौटी पर परखा जाता है तो राम मन्दिर के नाम का चन्दा तक खा जाते हैं। सर से पांव तक घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं। और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मिलता है शिवराज सिंह सरकार में

1. अभी महाकाल लोक में हुए महाघोटाले की टीस कम होना शुरू नहीं हो पायी,  मात्र 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चली हवाओं ने शिवराज सिंह सरकार के भष्टाचार और निर्लज्जता की पोल खोली ही थी, कमल के फूल पर विराजमान सप्त ऋषियों की खंडित मूर्तियों की छवि से आहत देशवासियों की धार्मिक भावनाएं ठीक नहीं हो पायी, लेकिन घोटालों के सरताज नहीं आए बाज।

2. आज एक नए घोटाले की खबर सुर्खियां बटोर रही है। सतना के वेंकटेश लोक की टाईल्स 8 करोड़ रुपए में लगाई गयीं। सतना की स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इस मंदिर के जीर्णाेद्वार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ। हाल ही में 5 अक्टूबर को लोकार्पण हुआ और दो दिन में टाईल्स उखड़ गए। जनता की जेब तो काट ही रही है, भगवान के दरबार को भी नहीं बक्शा इस भ्रष्टाचारी कमीशनखोर सरकार ने।

प्रियंका गांधी जी धार आयी थी, वे बता के गयी थीं 250 बड़े घोटालों के बारे में जो शिवराज सिंह जी की नाक के नीचे हो रहे हैं। जनता की जेब काटते-काटते भगवान को भी चूना लगाने की भी हिमाकत भाजपाई करते जा रहे हैं।

3. अभी कुछ समय पहले ही ओरछा के राम-राजा मन्दिर में धर्म की आड़ में किस प्रकार भ्रष्टाचार किया जा रहा है, किस प्रकार काली करतूतों में लिप्त है शिवराज सरकार, इसका खुलासा करते हुए मन्दिर के पुजारी का वीडियो बहुत वायरल हुआ। करोड़ों के गुप्तदान की हेरा-फेरी का आरोप लगाया-‘‘वर्तमान सरकार सिर्फ़ पैसे का खेल है। कोई गैरकानूनी काम ऐसा नहीं है जो यहां नहीं हो रहा है। पुलिस की भी संलिप्तता है।’’ ये सब ऑन रिकार्ड कहा है। एक लोकल आरटीआई कार्यकर्ता रामनरेश दास जी ने ये भांडाफोड़ किया 2017 में। एफआईआर की गई पर उस पर कार्यवाही नहीं हुई। नये एसपी के आने के बाद पुनः मामला चर्चा में आया है लेकिन मामले को रफा-दफा करने का दबाव लोकल विधायक अनिल जैन डाल रहे हैं। उनके पीछे कैलाश विजयवर्गीय जी का पूरा सहयोग और समर्थन है। एक तरफ तो घपले, गबन, भ्रष्टाचार का मामला है, तो दूसरी तरफ राम राजा सरकार से आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर 01 करोड़ 22 लाख का हिसाब मांगा है, इस आय का रिर्टन भरने को कहा है।

वो कहते हैं ना कि ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि,’ जब अधर्मी शासक के कुशासन का अंत निकट होता है, तब उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। यही शिवराज सिंह जी के साथ हो रहा है।

4. इसलिए मुरैना में बजरंग बली के नाम पर नोटिस जारी किया जाता है कि रेलवे की ज़मीन पर हनुमान जी ने अतिक्रमण कर लिया है, ‘‘7 दिन में मन्दिर हटा लो वरना....’’ ये भाषा है।

महावीर विक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।


भाजपाइयों की कुमति का ऐसा निवारण होने वाला है कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी। शिवराज सरकार द्वारा भगवान के खिलाफ मोर्चा खोलने के उदाहरणों की कोई कमी नहीं है।

5. छतरपुर के नरसिंह मंदिर को आरती करने के लिए नोटिस दे दिया कि बहुत शोर मच रहा है और ध्वनि प्रदूषण हो रहा है।

प्रभु तो कहते हैं: -
निर्मल मन जन सो मोही पावा।
मोही कपट छल छित्र न भावा।।

भगवान से विमुख, इस अधर्मी, पापी सरकार को मध्यप्रदेष की जनता नहीं करेंगी माफ़। वोट की चोट से करेगी भाजपा का पत्ता साफ़।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment