व्यापारी प्रकोष्ठ पार्टी और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में संदेशवाहक की भूमिका अदा करें

राजनीति Mar 20, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की यहां संपन्न बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि समाज में व्यापारी सम्मानित समुदाय हैं। इसकी विश्वसनीयता बेजोड़ हैं। व्यापारी वर्ग की विश्वसनीयता का लाभ पार्टी के विस्तार और समर्थन के रूप में मिलने की अपेक्षा की जाती हैं। प्रकोष्ठ पार्टी की रीति नीति जन-जन तक पहुंचाने और केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराने में संदेशवाहक के रूप में भूमिका अदा करेगा।

गुप्ता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारी प्रतिबद्धता संगठन के विस्तार की पार्टी को सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाने की हैं। हमें पूर्ववर्ती कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान का सदैव स्मरण करना होगा और उससे प्रेरणा लेना होगी। बदलते परिवेश में जब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और देश में शिखर पर हैं। विपक्ष एक जुट होकर पार्टी से ईर्ष्या भाव रखता हैं। जनता को भ्रमित करता हैं। हमारा कर्तव्य हैं कि हम ऐसा वातावरण बनाए जिसमें जनमानस पर भाजपा सरकार द्वारा किए कार्यो की अमिट छाप अंकित हो। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संपन्न उल्लेखनीय कार्यों और देश के स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक पहल को चौपाल चर्चा बनाने का आग्रह किया और कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना होगा। यह अधिकार लोकतंत्र ने उसे दिया हैं लेकिन सत्ता पक्ष में होते हुए हमें अपनी सरकारों, पार्टी और संगठन की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता होना चाहिए। यह कार्य पूर्ण सजगता लगन के साथ किया जाना हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण अग्रवाल ने की।

मध्यप्रदेश व्यापारी संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष मदनमोहन गुप्त ने भी बैठक को संबोधित किया और बताया कि प्रदेश में आगामी जून माह में व्यापारी पंचायत का आयोजन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया जायेगा। प्रदेश के प्रमुख 6 नगरों में मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान व्यापार प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे और प्रदेश में व्यापार संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।

उन्होंने व्यापार संवर्धन बोर्ड के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बोर्ड की अपेक्षा हैं कि व्यापारियों के हित में नगरों, कस्बों में भंडारण गृह हब बनाए जाये। इससे उद्योग और वाणिज्य के संवर्धन में दीर्घकालिक लाभ पहुंचेगा। साथ ही मुख्यमंत्री व्यापारी सम्मान निधि के गठन की भूमिका भी मदनमोहन गुप्त ने व्यापारियों के समक्ष रखते हुए आशा व्यक्त की कि व्यापारी समुदाय मिशन 2018 की सफलता में शक्ति लगायेगा जिससे शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार का गठन होगा और मिशन 2019 की सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रकोष्ठ ने मंडल गठन के साथ बाजार प्रमुख और संयोजकों का गठन किया हैं और ग्राम तक संयोजक मनोनीत किए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा हैं। प्रकोष्ठ के विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए व्यापारी प्रकोष्ठ को व्यापारी मोर्चा का दर्जा दिए जाने की बैठक में अपेक्षा की गयी हैं। प्रकोष्ठ को व्यापारी मोर्चा के रूप में उन्नत करने के लिए सर्वसम्मति से बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण अग्रवाल ने प्रदेश में 837 मंडलों में से 650 मंडल गठित किए जाने पर जिला संयोजकों पर बधाई दी और कहा कि जल्दी ही व्यापारी प्रकोष्ठ की प्रदेश पंचायत मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जायेगी। जिसमें व्यापारी मुख्यमंत्री से रूबरू होंगे। रोहित खण्डेलवाल ने आभार प्रदर्शन किया।

बैठक में सर्वगिरिराज पोद्दार, राजेन्द्र विजयवर्गीय, प्रेम श्रोती, सुनील जैनाविन, राधेध्याम माहेश्वरी, कमल अजमेरा, रमेश गोदवानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनीष जैन, प्रवीण जैन, राजेन्द्र अग्रवाल सहित व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment