पार्टी सांसद जनता में पहुंचकर संसद के गतिरोध से जन-जन को अवगत कराकर विपक्ष का पर्दाफाश कर रहे हैं
देशव्यापी अभियान आयोजित करेगा जिसमें सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्राणपन से जुटेंगे
उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल संविधान शिल्पी डॉ. अंबेडकर जयंती पर सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता दिवस मनाया जायेगा। 18 अप्रैल को स्वच्छता दिवस, 20 अप्रैल उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस, 30 अप्रैल स्वस्थ भारत दिवस, 2 मई किसान कल्याण दिवस और 5 मई का आजीविका कौशल विकास दिवस पर प्रधानमंत्री के इनीशिएटिव से पहुंचे लाभ से जन-जन को अवगत कराया जायेगा।
चौहान ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च पंचायत हैं जो सभी के द्वारा बहस से निकलने वाले सहमतिपूर्ण विचार को अमल में लाने, जनता के लिए नियमन कानून बनाने का मंच हैं, लेकिन पिछले दो सप्ताह से संसद को कांग्रेस ने पंगु बनाकर रख दिया हैं। हंगामा बरपा कर कामकाज में अवरोध उत्पन्न कर रही हैं। देश की जनता लोकसभा चुनाव में कामकाज, जन आकांक्षा पूर्ण करने के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित करती हैं। लेकिन संसद को हंगामा से न तो चलने दिया जा रहा हैं और न कोई कामकाज हो पा रहा हैं। कहने को अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की बात कही जा रही हैं, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के अनुरूप सदन को व्यवस्थित भी नहीं होने दिया जा रहा हैं। एनडीए सरकार ने कहा हैं कि सरकार विपक्ष के हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार हैं। लोक सभा अध्यक्ष ने भी विपक्ष से आग्रह किया हैं कि अविश्वास प्रस्ताव रखने के लिए सदन को संयत बनाये। लेकिन कांग्रेस की मंशा सदन नहीं चलने देने की हैं। पार्टी के सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचे हैं और जनता को विपक्ष की हंगामा संस्कृति से अवगत कराने में जुटे हैं। चौहान ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की जिम्मेदारी से कांग्रेस और विपक्ष बच नहीं सकता हैं। देश की जनता विपक्ष के हथकंडा देख रही हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)