अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ

भोपाल। कृषि उत्पादन आयुक्त पी.सी.मीना ने राज्य मंत्रालय के समीप स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहने की शपथ दिलाई ।
 

शपथ समारोह में अपर मुख्य सचिव गृह के.के. सिंह, प्रमुख सचिव विधि अरंविद मोहन सक्सेना, प्रमुख सचिव वित्त पंकज अग्रवाल, सचिव सामान्य प्रशासन (कार्मिक) रश्मि अरूण शमी सहित मंत्रालय एवं सतपुड़ा तथा विन्ध्याचल भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment