मप्र कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक ........

राजनीति Nov 14, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

डॉक्टर्स रक्षक होता है, देश की संस्कृति की रक्षा के लिए, आप समाज, 

संविधान और सामाजिक मूल्यों के रक्षक बनें: कमलनाथ

भोपाल: डॉक्टरर्स का अपना एक प्रोफेशन होता है, वह समाज का सेवक भी होता है और प्रोफेशन से समाज सेवा जुड़ी होती है। आपको अपना प्रोफेशन चलाना है, पर अपने सामाजिक मूल्यों की रक्षा भी आपको करना है। आप प्रोफेशन के माध्यम से सामाजिक मूल्यों से जुडे़। आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है अपना दृष्टिकोण बदलें। डॉ. एक व्यक्ति ही नहीं पूरे समाज का रक्षक होता है, आप समाज के रक्षक बने संविधान के रक्षक बने और सामाजिक मूल्यों के रक्षक बने। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित मप्र कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एलॉपैथी, आयुष, नर्स, डेंटल, पैरामेडिकल, स्वास्थ्य कर्मी सेवकों के बीच यह बात कही। 

श्री नाथ ने बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रदेश भर के कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ट के पदाधिकारी डॉक्टर्स से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आज हमारे संविधान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, आप लोगों ने कोविड के दौरान अपनी सेवाएं देकर जिस तरह मानवता का परिचय दिया है, उसी तरह सामाजिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए लोकतंत्र का सम्मान करें। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो आप से अछूता रहा हो, उन्हें देश और प्रदेश की वर्तमान तस्वीर बतायें कि कैसे लोगों को गुमराह किया जा रहा है, कैसे उनके भविष्य से खेला जा रहा है। 

श्री नाथ ने कहा कि आज का युवा भटक रहा है, यदि नौजवानों का भविष्य अंधकार में रहेगा तो प्रदेश का नवनिर्माण कैसे होगा? यह सबसे बड़ी चुनौती हम सबके सामने है। हमें प्रदेश की इस भ्रष्टाचारी, झूठ फरेब और दिखावे की तस्वीर को बदलकर नई पहचान बनाना होगी और इसके लिए आप सब सच्चाई का साथ दें। क्योंकि भारत की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़त हैं और यही कांग्रेस की संस्कृति है। आज समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप सब रक्षक है संविधान के देश की संस्कृति के और आपको रक्षक बनकर ही रहना है। 

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि एलॉपैथी, आयुष, नर्स, डेंटल, पैरामेडिकल, स्वास्थ्य कर्मी सेवकों की बात सुनी जाये और उनकी समस्याओं का हल किया जाये इसके लिए कमलनाथ जी कांग्रेस का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन किया है। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। आप सबकी जिम्मेदारी बनती है कि आप कांग्रेस से लोगों को जोड़ें, ताकि प्रदेश में कांग्रेस का झंडा विधानसभा में फहराये। 

मप्र कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुदीप पाठक ने सभी डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों से आव्हान किया कि वे अपने कार्य के जरिये सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास करें, इसके लिए आप पूरे प्रदेश में निःशुल्क विशेष मेडिकल शिविर आयोजित करें और सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग जिसमें महिलाएं, बुजुगों और छोटे बच्चों को समय समय पर निःशुल्क सेवाएं देकर स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सामाजिक बदलाव लाने की सार्थक पहल करें। 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, प्रकोष्ठ के डॉ. हेमंत वर्मा, डॉ. जी.सी. गौतम, डॉ. पारूल माहेश्वरी, डॉ. आकृति आलदेन सहित प्रदेश भर से आये लगभग 250 से अधिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एलॉपैथी, आयुष, नर्स, डेंटल, पैरामेडिकल, स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे।    

प्रकोष्ठ की और से चिरायु के डायरेक्टर डॉ. अजय गोयंका और वरिष्ठ डॉ. विसारिया को चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. साहेब अली ने किया और डॉ. अपूर्व त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। 

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment