शिवराज सिंह बताए कितने आदिवासियों को नौकरी दी: विभा पटेल
खबर नेशन / Khabar Nation
अब आदिवासी किसी बहकावे में नहीं आएगा : विभा पटेल
भोपाल: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर आदिवासियों का अस्तित्व मिटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग के उत्थान का भाजपा की शिवराज सरकार ढोल तो खूब पीट रही है, लेकिन आदिवासियों को आत्म निर्भर बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा, इस वर्ग के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
श्रीमती विभा पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि अगर आप संवेदनशील है तो प्रदेश में आदिवासी वर्ग लगातार अत्याचार का शिकार क्यों हो रहा है? कमलनाथ सरकार ने आदिवासी दिवस मनाने और एक दिन का अवकाश देने का निर्णय क्यों समाप्त किया? आदिवासी वर्ग को नौकरियां देने का वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ? मैं शिवराज सिंह सरकार से पूछना चाहती हूं कि वादे के मुताबिक रोजगार कहां हैं? नौकरियां कहां हैं? उन्होेंने कहा कि ये अत्यंत दुखद और शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों ही झूठ बोलने में माहिर है।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि ये जानकर पीड़ा होती है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार को आदिवासियों से ज्यादा चंदे की खातिर उद्योगपतियों की चिंता है। वो इंदौर में इन्वेस्टर समिट कर रही है, लेकिन आदिवासी क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याओं को नहीं सुन रही। भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार को आदिवासी वर्ग विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने भावनात्मक रूप से आदिवासियों को वोट की खातिर छला है। उन्हें धोखा दिया है। चुनाव नजदीक आते ही अब फिर उन्हें आदिवासी वर्ग याद आने लगा।
श्रीमती पटेल ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आदिवासियों के विकास के लिए ढेरों योजनाएं लायी थी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अमल में आने के बजाय उन योजनाओं को बंद कर दिया।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि कमलनाथ सरकार और कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी वर्ग के विकास के बारे में संवेदनशीलता से सोचा, उनके हितों का संरक्षण किया। कांग्रेस और कमलनाथ सरकार हमेशा आदिवासी वर्ग हितैषी रही। अब आदिवासी समुदाय भी जाग चुका है। वह शिवराज सरकार और भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि अब आदिवासी वर्ग किसी झूठ या बहकावे में नहीं आएगा। वे सच्चाई जान चुका है। उन्होंने शिवराज सरकार को चुनौती देते हुए दावा किया कि 2023 में जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे तो जनता एक बार फिर कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी होगी और कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत में सत्ता में लेकर आएगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी और आदिवासी और अन्य वर्गों पर हो रहे अत्याचार का निराकरण किया जाएगा। जन कल्याण के निर्णय लिए जाएंगे। इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। रोजगार के नए अवसर विकसित किये जायेंगे। भाजपा राज में मध्यप्रदेश की देश-दुनिया में गिरती छवि को कांग्रेस सुधारेगी। विकास कार्यों से हम प्रदेश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाएंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999