ममता सरकार के मंत्री का फूंका पुतला
खबर नेशन / Khabar Nation
जिलाध्यक्ष सहित भोपाल के कार्यकर्ता हुए शामिल
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के मार्गदर्शन में भवानी चौक पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा मंत्री अखिल गिरी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर सुमित पचौरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी कर आदिवासी समाज एवं महिलाओं का अपमान किया है।
सुमित पचौरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरी द्वारा आदिवासी बेटी पर की गई टिप्पणी उनकी दिवालियापन का सबूत है। राष्ट्रपति जी पर की गयी अभद्र टिप्पणी से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। श्री पचौरी ने पश्चिम बंगाल सरकार से आदिवासी एवं महिला विरोधी ऐसे मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है।
इस अवसर पर अजजा मोर्चा के जिला प्रभारी बालिस्ता रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बी.शक्ति राव, राजाभोज पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास सोनी, मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर राव, सतीश मालवीय मोर्चा पदाधिकारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999