कांग्रेस की गांधी चौपाल में 110 वर्षीय उमर पठान को किया गया सम्मानित
खबर नेशन / Khabar Nation
प्रतिष्ठित, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, समाजसेवी एवं
प्रमुख लोगों का सम्मान आरिफ मसूद ने किया
भोपाल: भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने आज अपने क्षेत्र के अर्जुन नगर और बैंक कालोनी रसूल अहमद सिद्दीकी हास्पिटल के पास गांधी चौपाल लगायी। जिसमें बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। चौपाल में क्षेत्रीय लोगों जिसमें बुद्धिजीवी, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले तथा वरिष्ठ पत्रकारजनों का सूत की माला पहनाकर तथा शाल भेंट कर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्यतः 110 वर्षीय अपने ज़माने के मशहूर पहलवान उमर पठान को भी विधायक आरिफ मसूद ने सम्मानित किया।
विधायक आरिफ मसूद ने गांधी चौपाल में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में एकता, भाईचारे की आवश्यकता है और प्रमुख चौराहों की गलियों में गांधी चौपाल लगाने का मेरा यह उद्देश्य है कि सभी जाति, धर्म, समुदाय को एक मंच पर लाकर भाईचारा कायम किया जाए। गांधी चौपाल से मेरी यह कोशिश है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करके मैं गोरवांवित महसूस कर रहा हूँ।
सम्मान करने वालों में सर्व वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता शाहिद कामिल जी, शिव मंदिर के पंडित शुभम तिवारी जी समाजिक क्षेत्र में काम करने वाले मैडम जूलिएस जॉनसन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मेहनाज़ किशवर जहा, वरिष्ठ समाजसेवी मुबश्शिर आलम, समाजसेवी बी.पी.तिवारी जी, रसूल अहमद सिद्दीकी के सीनियर डॉक्टर राजू, गणपत पुरोहित जी, इकबाल भाई, डी.जी. न्यूज के कैमरा मैन हेमंत यादव, लक्ष्मीबाई दाई, डॉ. सायमा सुल्ताना, जनाब बी.एस. खान, जनाब अरहम खान, नाज़मा तुफैल सिद्दीकी, जनाब अब्दुल साजिद, जनाब महनाज़ राशिद खान, जनाब कबीर खान, जनाब लियाकत भाई, जनाब कय्यूम भाई नेता, जनाब शाहिद भाई एडवोकेट, जनाब शफीक़ भाई, जनाब मोहम्मद शाकिर, जनाब कदीर खान एडवोकेट, सैयद अशरफ अली, जनाब अबरार बेग, तोहीद खान, राकेश, जनाब इकबाल भाई, जनाब हमाद खान, जनाब अरहम खान, मुन्ने मियां (उन्नू चचा), जनाब फरहान खान, जनाब फैसल कुरैशी, अनफिया ग्रुप, हीरा सिद्दीकी, जरीफा सिद्दीकी, जनाब कबीर खान, कस्तूरी बाई वृद्ध 93 वर्ष, जनाब नौशे कुरैशी सा., जनाब मुबीन भाई, जनाब कल्लू आदि को सम्मानित किया गया।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999