प्रशासनिक अधिकारी रहे महावीर जैन और यूनिसेफ में कार्य कर चुकी निकिता खन्ना ने कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली

राजनीति Feb 13, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  
जैन बनाए गए ग्वालियर चंबल संभाग में मतदाता सूची पुनरीक्षण के समन्वयक निकिता खन्ना को बनाया गया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता
कमलनाथ जी की नीतियों से प्रभावित होकर, कांग्रेस में शामिल हुए
भोपाल:
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नीतियों, विचारों से प्रभावित होकर समाज और प्रशासनिक महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी महावीर जैन और यूनिसेफ में महत्वपूर्ण पदों पर रहीं निकिता खन्ना ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 12 फरवरी को कमलनाथ जी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री महावीर जैन को पार्टी ने ग्वालियर चंबल संभाग में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का समन्वयक नियुक्त किया है।
वहीं निकिता खन्ना को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया है। यूनिसेफ में लंबे समय तक काम करने के अलावा निकिता खन्ना दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं।
दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराते समय कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में योग्य व्यक्तियों का सदैव स्वागत है, मुझे आशा है नई प्रतिभा और अनुभव से पार्टी को लाभ होगा।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment