मप्र कांग्रेस आउटसोर्स, अस्थाई एवं संविदा कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक पीसीसी में संपन्न

राजनीति Feb 13, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  
25 पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, 1 मई को भोपाल में रैली का निर्णय, वचन पत्र के लिए दिए 36 सुझाव
भोपाल:
प्रदेश कांग्रेस वचन पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह के मुख्य आथित्य एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, जे.पी. धनोपिया एवं बी.के. बाथम की विशेष उपस्थित में मप्र आउटसोर्स, अस्थाई एवं संविदा कर्मचारी कांग्रेस की एक प्रांतीय बैठक मप्र कांग्रेस आउटसोर्स, अस्थाई संविदा कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता में आहूत हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने कहा कि आउटसोर्स, अस्थाई, ठेका एवं संविदा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाले सुझाव आये हैं, जिन पर कमेटी विचार कर उन्हें शामिल करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कामगारों के सुरक्षा कवच श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया गया है, जिससे नौकरियों में असुरक्षा बढी है। न्यूनतम वेतन, साप्ताहिक अवकाश तक छीन लिए गए हैं, महिलाओं का प्रसूति अवकाश का अधिकार छीन लिया गया है। ऐसा कुत्सित कार्य कोई अमानवीय सरकार ही कर सकती है। भाजपा की सरकारों में शोषण, अन्याय, अत्याचार बढा है और इससे मुक्ति पाने का समय आ गया है, 2023 के चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई में आप लोग अपना अधिकतम सहयोग करें। भाजपा सरकार द्वारा आपसे छीने गये अधिकारों को कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनने वाली कांग्रेस की सरकार वापस करायेगी और कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त किया जायेगा। बैठक को पी.सी. शर्मा, जे.पी. धनोपिया एवं बी.के. बाथम ने भी संबोधित किया।
बैठक में आउटसोर्स, अस्थाई एवं ठेका कर्मचारियों के 35 सुझाव वचन पत्र में शामिल करने के लिए कांग्रेस वचन पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह को सौंपे गए, जिनमें आउटसोर्स प्रथा को समाप्त कर विभागों में समकक्ष पदों पर संविलियन एवं निकाले गए कर्मियों की सेवा बहाली जैसे सुझाव शामिल हैं।
बैठक में ब्रजेश पांडे को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष एवं पंकज चतुर्वेदी, प्रकाश यादव, अफजल खान, विजय कुमार, प्रेमलाल पांडे एवं चंद्रकांत बारे को उपाध्यक्ष, जीवन लाल सेन को महासचिव, प्रमोद जाटव, चंद्रकांत प्रजापति, उदयभान लोधी को प्रकोष्ठ का सचिव बनाया गया। बैठक में सौरभ सिंह को भोपाल, कन्हैया राजपूत को छिंदवाड़ा, सुनील सिंगरौरे को मंडला एवं भेरूलाल फुलेरिया को शाजापुर जिला प्रकोष्ठ में अध्यक्ष बनाया गया। बैठक का संचालन जीवन लाल सेन ने किया।
श्री शर्मा ने बताया कि आगामी 1 मई को श्रमिक कर्मचारियों से जुडे मुद्दों पर भोपाल में रैली करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर कमलनाथ जी की उपस्थिति में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।


लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment