महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न

राजनीति Feb 13, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  
योजनाएं जन जन तक पहुंचे इसके लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करें : हितानंद जी
भोपाल:
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय, भोपाल में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए है। सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचे, इसके लिए महिला मोर्चा की बहनें और अधिक परिश्रम की पराकाष्ठा करें। उन्होंने कहा कि मोर्चा की पदाधिकारी बहनें जितना अधिक प्रवास करेगी उतना पार्टी को लाभ मिलेगा। हितानंद जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित मंडल स्तर पर प्रबुद्ध महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड सम्मान, सरकार के लाभार्थियों के साथ सेल्फी विथ लाभार्थी, कमल मित्र सर्टिफिकेट कोर्स और मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हो इसके लिए विस्तार से चर्चा की।
मोर्चा कार्यक्रम को बूथ स्तर पर पहुंचाने के लिए बनायेगा प्रभारी : सीमा सिंह
बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जादौन ने कहा कि पार्टी की कार्यकर्ता बहनें प्रदेश और केन्द्र सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। मोर्चा की बहनें सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए संभागीय स्तर पर प्रभारी बनाया जायेगा, जो कार्यक्रमों की तैयारियों पर समीक्षा करेगा। महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेश की लाभार्थियों से संपर्क करेगा।
लाड़ली बहना योजना से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेगी : माया
बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना से प्रदेश की महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेगी। प्रदेश भर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाड़ली बहना योजना से सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रूपये दिलाने में उनका सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना से बहनों की जिन्दगी बेहतर बनेगी। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा।
बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक, श्रीमती वंदना मांडरे, प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे, श्रीमती माया पटेल, कार्यालय मंत्री श्रीमती नंदा दुबे, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती नवदीप कौर, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं मोर्चा की मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा उपस्थित थी।


लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment