म.प्र. कांग्रेस की मीडिया टीम ने भारत जोड़ो यात्रा मार्ग का अवलोकन कर मीडिया से संबंधित बुनियादी सुविधाएं जुटाने का लिया जायजा
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम ने अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा का मप्र में प्रवेश स्थान पर पहुंचकर भारत जोड़ों यात्रा मार्ग का अवलोकन किया, जिसमें उन्होंने बुरहानपुर और खंडवा में जिला कांग्रेस की मीडिया टीम के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर यात्रा प्रवास से संबंधित प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक कर यात्रा के संबंधित बुनियादी सुविधाएं जुटाने पर रणनीति तैयार की तथा यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के बुलडाना से मप्र की सीमा बोदरली स्थित यात्रा प्रवेश स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं संबंधी वस्तुस्थिति से अवगत होकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने पर विस्तृत समूह चर्चा की।
कांग्रेस की मीडिया टीम ने यात्रा मार्ग में राहुल गांधी जी सहित अन्य भारत जोड़ों पदयात्रियों को दोपहर और रात्रि भोज, रात्रि विश्राम से संबंधित बुनियादी सुविधाओं से संबंधित दायित्वों के निर्वहन के संबंध में जायजा लिया।
मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता खंडवा-बुरहानपुर प्रभारी सुश्री दीप्ति सिंह के साथ कांग्रेस की मीडिया टीम से जुडे़ अन्य पदाधिकारी और कांग्रेसजन मौजूद थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999