पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) को पत्र

राजनीति Nov 15, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

भाजपा विरोधी मतदाताओं को प्रताड़ित करने की कोशिश बंद की जाए

भाजपा नेताओं के दबाव में भाजपा विरोधी मतदान केंद्रों को जानबूझकर बनाया जा रहा है संवेदनशील

नियम विरुद्ध कार्य करने वाले कलेक्टरों के खिलाफ माननीय न्यायालय में मुकद्मा दायर करेगी कांग्रेस पार्टी

भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नवंबर-दिसंबर 2022 में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस संबंध में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जिला स्तर जिला निर्वाचन अधिकारी को इस तरह के पत्र भेजे गए हैं, जिनमें जानबूझकर कुछ मतदान केंद्रों को संवेदनशील बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिन मतदाताओं का समूह भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं करता है, उनके मतदान केंद्रों को जानबूझकर मौजूदा जगह से दूर करने और संवेदनशील बनाए जाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) को लिखे पत्र में यह बात कही।

कमलनाथ ने कहा कि उन्हें इस तरह की जानकारी मिली है की गरीब बस्तियों, अनुसूचित जाति, जनजाति क्षेत्रों एवं अल्पसंख्यक क्षेत्रों के मतदाताओं को उनके मतदान क्षेत्रों से दूर मतदान केंद्र आवंटित किए जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, ताकि वह मतदान ही ना कर पाएं।

कमलनाथ ने कहा का इस तरह सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अनधिकृत रूप से अनुचित लाभ प्राप्त करने का षड्यंत्र कर रही है। कमलनाथ ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से आग्रह किया कि वे चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए ही मतदान केंद्रों को संवेदनशील बनाने के बारे में कोई फैसला करेंगे। अगर कोई मतदान केंद्र पहले कभी संवेदनशील नहीं रहा है तो उसे अचानक बिना किसी कारण के संवेदनशील नहीं बनाया जाये। 

कमलनाथ ने सभी कलेक्टरों से आग्रह किया कि वह जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे और किसी भी तरह सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में या नियमों के विरुद्ध कार्य नहीं करेंगे।

कमलनाथ ने कहा कि अगर कोई कलेक्टर नियम विरुद्ध कार्य करता है तो उसके खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे या अन्य जो कार्यवाही उचित होगी उसे किया जाएगा।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment