विश्व होम्योपैथी दिवस पर व्याख्यानमाला सम्पन्न
राज्यमंत्री पटेल द्वारा डॉ. हैनीमन को श्रद्धासुमन अर्पित
भोपाल। विश्व हौम्योपैथी दिवस को होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमन की जयंती के रूप में मनाया गया। आयुष, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने होम्योपैथी महाविद्यालय में स्थापित डॉ हैनीमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। होम्योपैथी महाविद्यालय के हैनीमन सभागार में ''जनस्वास्थ्य चुनौतियों में होम्योपैथी की भूमिका'' विषय पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया।
राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि व्यक्ति के अच्छे कर्म उसे योग्यता और प्रसिद्धि देते हैं। डॉ. हैनीमन ने आर्थिक कठिनाइयों के होते हुए भी अपनी शिक्षा, शोध और प्रयोग को जारी रखते हुए विश्व में स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की इच्छाशक्ति के कारण डॉ हैनीमन होम्योपैथी के जनक कहलाये। कार्यक्रम को सांसद आलोक संजर, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, प्रमुख सचिव आयुष शिखा दुबे सहित विषय विशेषज्ञों ने भी संबोधित किया।
(खबरनेशन / Khaabarnation)