जेसीबी से कार्यकर्ताओं ने की जन आशीर्वाद यात्रा पर पुष्पवर्षा

राजनीति Sep 07, 2023

राष्ट्रीय महासचिव ने फोडी कांग्रेस के काले कारनामों की मटकी

सीतामऊ में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

खबर नेशन/ Khabar Nation

मंदसौर। उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को तीसरे दिन मंदसौर जिले की गरोठ, मल्हारगढ, सुवासरा विधानसभा में पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ता और नागरिकों ने अनूठे तरीके से यात्रा का स्वागत किया। सीतामऊ पहुंचने पर यात्रा के स्वागत के लिए जनता का रेला उमड आया। जिधर देखों उधर लोगों का हुजूम यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत को आतुर था। सीतामऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन से अधिक जेसीबी से जन आशीर्वाद यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने क्रेन पर कांग्रेस के काले कारनामों की मटकी भी लटकाई थी, इस मटकी को राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय ने जैसे ही फोडा जय जयश्री राम के नारे लगने लगे। यात्रा का जगह जगह आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सीतामऊ में यात्रा के स्वागत के लिए बडी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित थे। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यात्रा सभा स्थल पहुंची, जहां राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवगर्गीय, प्रदेश शासन के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने सभा को संबोधित किया। सभा के दौरान बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

आपसे आशीर्वाद मांगने आए है - कैलाश विजयवर्गीय

सीतामऊ में सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवगर्गीय ने कहा कि देश की एकता और अखण्डता के लिए सबसे पहला बलिदान हमारे नेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने दिया था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम, दल द्वितीय और तीसरे स्थान पर स्वयं को रखते है। देश सेवा के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि हम कुर्सी के लिए नहीं जनता की सेवा के लिए राजनीति करते है। देश के लिए हमारे कई नेताओं का बलिदान हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि राम मंदिर कब बनेगा, तारीख बताओ उन लोगों को आज आंख खोलकर देखना चाहिए कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता जनार्दन की सेवा के लिए है। कांग्रेस के लोग रूप बदलकर आ रहे है। यह वही बहरूपिए है जिन्होंने कहा था कि 10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ कर देंगे नहीं तो मुख्यमंत्री हटा देंगे। ऐसे बहरूपिए की नाक काटने का काम हम सबको मिलकर करना है और प्रजातंत्र में नाक काटने के लिए चाकू, तलवार की जरूरत नहीं पडती। आप कमल के फूल का बटन दबाकर इन बहरूपिए की नाक काट सकते है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि लोकतंत्र में जो जनता का काम करता है वही जनता के बीच जाने की हिम्मत रखता है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी आज जनता का आशीर्वाद लेने निकली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहचान गरीबों का हक छीनने और जनहितैषी योजनाओं को बंद करने की है। वही संबल योजना को फिर से चालू करने वाले का नाम शिवराजसिंह चौहान है। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों को समर्पित है। सेवा, सुशासन के साथ केन्द्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें काम कर रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के हाथ मजबूत करने का संकल्प लें और फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment