हम कागजों में नहीं उलझाते, जनता के हित में काम करते हैं: कमलनाथ

राजनीति Sep 11, 2023

मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रदेशभर
के उद्योगपतियों, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों से श्री कमलनाथ का सीधा संवाद

प्रदेश में ऐसी व्यवस्था बनेगी, जिससे उद्योगपति स्वयं
यहां आकर उद्योग लगायेगा: कमलनाथ

भोपाल,  सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

हम जनता को सीधे लाभ देने के लिए योजनाओं में टालमटोल नहीं करते, ये कागज लाओ वो कागज लाओ, ये खानापूर्ति होगी, वह खानापूर्ति होगी, बल्कि बिना  उलझन के आसान तरीके से काम कर जनता को सीधा लाभ देने पर विश्वास करते है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और व्यापारियों के राजधानी भोपाल के मानस भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सीधे संवाद करते हुये यह बात कही।
श्री कमलनाथ ने कहा कि आज शिवराजसिंह चौहान सरकार ने भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बना रखी है, ऊपर से नीचे तक हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार है। हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का या तो शिकार है या गवाह है। आज प्रदेश में कोई नहीं लगाना चाहता, व्यापार नहीं लगाना चाहता, क्योंकि उद्योगपतियों को मप्र पर विश्वास नहीं है। हमारा प्रदेश पांच राज्यों से घिरा हुआ है फिर भी मप्र बड़े उद्योगों से अछूता है। व्यापारी हो उद्योगपति हो सभी भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। सरकार की नीतियों के कारण कई उद्योग बंद हो गये हैं और कई बंद होने की कगार पर है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश में 18 साल से सरकार है, लेकिन उन्होंने उद्योगों के लिए कोई कार्य नहीं किये, केवल झूठी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का कार्य प्रदेश की सरकार द्वारा किया जा रहा है। उद्योग-धंधे पूरी तरह से ठप्प होने के कारण युवा वर्ग बरोजगार घूम रहा है और अब चुनाव को देखते हुए शिवराजसिंह की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चलने लगी है। पूर्व में बड़ी-बड़ी समिट हुई करोड़ों रूपये विज्ञापन में खर्च किये गये, लेकिन प्रदेश को क्या फायदा हुआ?
श्री कमलनाथ ने कहा कि उद्योगपतियों एवं व्यापारी वर्ग के साथ पूरी कांग्रेस खड़ी है। कांग्रेस सरकार बनने पर इस वर्ग का पूरा ध्यान रखा जायेगा, जो भी उनकी समस्याएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निवेश मांगने से नहीं, निवेश अच्छे वातावरण और ईमानदार नीतियों से आता है, मप्र में उद्योगतियों को शिवराज सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवराजसिंह केवल मुंह चलाते हैं और मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। आप सच्चाई का साथ दीजिए, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस की सरकार बनते ही माफिया, भ्रष्टाचार और भय मुक्त माहौल प्रदेश को मिलेगा।
कमलनाथ जी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान उद्योगपतियों ने जमीन के लिए कहा था, अधिकारियों ने न नकुर किया, उसके बावजूद मैंने उन्हें 90 साल के लिए लीज पर जमीन उपलब्ध करायी, प्रदेश में ऐसी व्यवस्था बनेगी, जिससे उद्योगपति स्वयं मप्र में उद्योग लगाये, ताकि युवा वर्ग को रोजगार मिल सके। जीएसटी की विसंगतियों के कारण उद्योग धंधों में जो परेशानियां हैं उनको दूर किया जायेगा।  
 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चौरड़िया ने कहा कि बीते कई दिनों से प्रदेश की मंडियों में अनाज कृषि उपज मंडिया बंद है, व्यापारी वर्ग परेशान होकर हड़ताल पर बैठा है, लेकिन प्रदेश की शिवराज सरकार उनकी तरफ कोई सुध नहीं ले रही है। व्यापारी वर्ग से बात करने के लिए शिवराज सिंह के पास समय नहीं है। श्री चौरड़िया ने प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों की ओर से श्री कमलनाथ जी को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने सरकार जो योजनाएं जनहित के लिए चलायेगी, उसमें जो राजस्व अथवा खजाने की आवश्यकता होगी, व्यापारी वर्ग पूरा करेगा, व्यापारी वर्ग केवल भयमुक्त वातावरण और सम्मान चाहता है। कमलनाथ जी का सारा व्यापारी कांग्रेस के साथ है, श्री चौरड़िया ने कहा कि व्यापारियों को उम्मीद है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जो व्यापारियों को परेशानियां और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, उससे निजात मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य योजनाओं में व्यापारी वर्ग आपका पूर्ण सहयोग करेगा, भामासाह बनकर खड़ा रहेगा, प्रदेश के खजाने में राजस्व की कमी नहीं होने दी जायेगी।      
उद्योगपतियांे और व्यापारी वर्ग ने कमलनाथ जी की सरकार बनवाने और कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए संकल्प भी लिया। प्रकोष्ठ के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का श्री कमलनाथ व श्री चौरड़िया ने सम्मानित भी किया।
मप्र कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के भोपाल के जिला अध्यक्ष अजय सोगानी ने संपूर्ण व्यापारी वर्ग की ओर से श्री कमलनाथ जी का पुष्प गुच्छ, शॉल श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी धनोपिया, समन्वयक एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी गोविंद गोयल का स्वागत किया गया। प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 600 प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित व्यापारियों ने सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में सभी ने श्री कमलनाथ जी से एक ही आग्रह किया कि व्यापारी वर्ग प्रदेश में केवल भयमुक्त वातावरण चाहता है। व्यापारी मेहनत करता है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment