कलेक्टर श्री गर्ग ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

राजनीति Sep 11, 2023

हरदा : सोमवार, सितम्बर 11, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

हरदा 11 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ मगरधा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बीएलओ से चर्चा कर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सूची में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत व स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम काटने के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम गुठानिया, मगरधा व बालागांव आदि ग्रामों का दौरा कर मतदान केन्द्र देखे। उन्होने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिये कि सूची में जोड़े गये मतदाताओं और सूची से हटाये गये मतदाताओं की जानकारी पोर्टल पर आज ही अपडेट करें। उन्होने सेक्टर ऑफिसर से मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिए की कोई भी मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न रहे यह सुनिश्चित किया जाए कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम गुठानिया और बाला गांव में जनसँख्या के अनुपात में मतदाता संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। कलेक्टर श्री गर्ग ने दिव्यांग मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिये विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने ग्राम बाला गांव के मतदान केंद्र में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनवाने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने इस दौरान उपस्थित थाना प्रभारी से गांव में गत वर्षों में दर्ज हुए अपराधों की जानकारी ली।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment