आखिर किस बात को आशीर्वाद मांगने निकले हैे, शाह और शिवराज

राजनीति Sep 06, 2023

एक सिरफिरे द्वारा संकट मोचन बजरंग बली की प्रतिमा तोड़ने पर
मन की बात करने वाले भाजपाई नेता मौन क्यों ?

बजरंग बली के प्रकोप से पहले कर्नाटक में हुई और अब
मप्र में होगी भाजपा की करारी हार

भोपाल,  सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पी.सी. शर्मा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा और रामायण में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले नर्मदा सेवा सेना के संयोजक विक्रम मस्ताल शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह जी आज आप मध्य प्रदेश में चुनावी यात्रा के लिए पधार रहे हैं। आज मंगलवार है, भगवान बजरंगबली हनुमान जी का साधना दिवस मैं आपसे जानना चाहता हूं कि गुजरात के बोटाद जिले में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित किया गया है। भगवान के विग्रह पर कालिख पोती गई है। यह वही हनुमान मंदिर है जिसका अप्रैल में आपने उद्घाटन किया था। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आपने अपने मुंह से एक शब्द नहीं बोला। एक हनुमान भक्त होने के नाते मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं।
श्री मिश्रा ने कहा कि शिवराज जी, आखिर वह कौन सा स्वार्थ है, जिसके लिए आप और आपकी पार्टी आस्था के इतने बड़े अपमान पर चुप्पी साधे बैठी है। क्या हनुमान जी के अपमान के लिए राज्य की भाजपा सरकार ज़िम्मेदार नहीं है। पूरे जगत को आशीर्वाद देने वाले बजरंगबली की प्रतिमा की रक्षा करने में नाकाम होने के बाद आप किस मुंह से मध्य प्रदेश की जनता से चुनावी आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस धर्म विमुख आचरण के कारण मध्य प्रदेश की जनता जन आशीर्वाद नहीं, जन-धिक्कार का मन बना रही है।
श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा के राज में भगवान महाकाल और बेटिया सुरक्षित नहीं है, शिवराज सरकार किस मुह से आशीर्वाद मांग रहे हैं। वह गुजरात जहां एक लफंगे ने बजरंग बली के चित्र पर कुल्हाडी से बार किया, घटना को चार दिन हो गये, गृहमंत्री प्रधानमंत्री चुप हैं, वे भगवान के मंदिर की रक्षा नहीं कर पाये। सिरफिरे भगवान की प्रतिमाओं को नष्ट कर रहे हैं लेकिन मन की बात करने वाले मौन हो चुके है? गुजरात की घटनाओं को लेकर ये तीनों नेता मौन क्यों हैं। इन्हीं नेताओं ने बजरंग बली का मुद्दा बनाकर कर्नाटक में चुनाव लड़ा और उन्हें करारी हार मिली। वहीं बजरंग बली अब मध्यप्रदेश में आये हैं और इन भाजपायों को सबक सिखायेंगे। भाजपा के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या प्रतिमा को खड़ित करने के लिए सरकार और प्रशासन दोषी नहीं है? यदि दोनों दोषी है तो भाजपा जनता से किस बात पर वोट मांग रही है? गृहमंत्री, प्रधानमंत्री, नड्डा जी व मुख्यमंत्री को आशीर्वाद यात्रा के दौरान जबाव देना चाहिए?
 पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा ने गुजरात में बजरंग बली की मूर्ति खंडित हो जाने पर कहा कि कुछ महीने पहले मूर्ती का अनावरण भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह ने किया था, उनको वहां जाना चाहिए। शिवराज जी झूठ बोलते हैं कि कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा में हनुमान जी की प्रतिमा नहीं बनायी, आखिर वोट और सत्ता के लोभ में भाजपा के लोग कितना झूठ बोलेगे? कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेता जहां धर्म की बात करते हैं वहां सर्वधर्म समभाव की बात भी करते है। महाकाल में सप्तऋषि की मूर्तिया क्यों ढह गई, यह अमित शाह को जबाव देना चाहिए। लगातार भाजपा झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। मप्र में किसान परेशान, वर्षा नहीं हो रही, अकाल पड़ रहा है यह भाजपा और शिवराज सिंह चौहान के झूठ और पापों के कारण हो रहा है।
विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा कि कुछ वर्षों से सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। गुजरात में जिस प्रकार से प्रतिमा खंडित की गई, बेहद दुखद है। किसान परेशान है, भाजपा ने महाकाल के साथ छल किया, जनता के साथ छल किया। जिसका खामियाजा भाजपा को बजरंग बली के प्रकोप से भुगतना पड़ेगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment