कलेक्टर से लेकर कोटवार भी नहीं जिता पाये भाजपा को

राजनीति Jan 23, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

पैसा, पुलिस और प्रशासन के बावजूद भी निकाय चुनाव में भाजपा आशातीत परिणामों से कोसों दूर
भोपाल:
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने 19 निकायों में हुये मतदान के आज आये परिणामों में 11 में भाजपा और 8 में कांग्रेस की विजय पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कलेक्टर से लेकर कोटवार तक को भाजपा कार्यकर्ता बना देने के बावजूद भाजपा को इन निकायों के चुनाव में आशातीत सफलता हासिल नहीं हुई, यही नहीं धार जिले की नगरीय निकाय चुनाव प्रचार में जहां प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सघन चुनाव प्रचार किया, वहीं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी मतदाताओं को नोट बांटने की जद में आये, वहां भाजपा को केवल तीन पार्षर्दों से ही संतोष करना पड़ा। यही अनुपात विजयी पार्षदों को लेकर भी रही।
श्री मिश्रा ने कहा कि 19 निकायों में हुये कुल 343 पार्षर्दों के लिए हुये मतदान में आये परिणामों में कांग्रेस के 143 पार्षद, भाजपा के 183 और 17 पार्षद निर्दलीय विजयी हुये हैं।
श्री मिश्रा ने कहा कि आज आये इन परिणामों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के यशस्वी नेतृत्व पर आस्था के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने ऐतिहासिक श्रम ने आसन्न 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने के संकेत को स्पष्ट कर दिया है।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment