जनजातीय समुदाय के कल्याणकारी प्रयासों को मिला आशीर्वाद
खबर नेशन / Khabar Nation
प्रदेश के 19 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों में भाजपा को मिली सफलता मोदी-शिवराज की डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर जनता की मुहर
जनजातीय समुदायों को मिले अधिकारों ने उन्हें और सशक्त बनाया: भूपेंद्र सिंह
भोपाल: प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 19 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणामों में भाजपा को मिली सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आशीर्वाद और जनता की मुहर बताते हुए कहा है कि हमने जनजातीय समुदायों को अधिक अधिकार संपन्न बनाया। प्रदेश के विकास में जनजातीय समुदायों के कल्याण को सर्वोपरि रखने की श्री मोदी जी और शिवराज जी की नीति का ही नतीजा है कि समुदाय हमेशा से भाजपा पर ही भरोसा करता रहा है और आज भी चुनाव परिणामों में भी इसे देखा जा सकता है।
परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 19 नगरीय निकायों में 11 में भाजपा को बहुमत प्राप्त हुआ है, जबकि इनके कुल 343 वार्डों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 183 वार्डों में जीत दर्ज की है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी का जनजातीय क्षेत्रों में दौरा रखा था, लेकिन चमत्कार तो दूर इसका प्रभाव भी परिणामों में कहीं नजर नहीं आ रहा है। जनजातीय समुदाय कमलनाथ के शासनकाल में अपने साथ हुए छल और राहुल गांधी की वादा खिलाफी को अभी भूला नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। कांग्रेस को जीत मिलना तो दूर, प्रत्याशी तलाशने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय गरीब कल्याण एवं विकास कार्यों का प्राथमिक आधार है। प्रदेश की जनता का अनुभव रहा है और बेहतर तरीके से जानती है कि विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है, इसलिए निकाय चुनावों में भारी अंतर से कमल खिला है। मंत्री श्री सिंह ने भाजपा को भारी सफलता के लिए निकायों के सम्मानित मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने भाजपा पर भरोसा जताया है, तो अब हमारी जिम्मेदारी है कि निकायों को नागरिक सुविधाओं से संपन्न बनाते हुए प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। प्रदेश की शिवराज जी की सरकार बिना भेदभाव के संपूर्ण राज्य का सर्वांगिण विकास कर रही है। श्री सिंह ने नविनिर्वाचित प्रतिनिधियों को विजय की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने आप पर भरोसा किया है, जिस पर खरा उतरने की अब आप सभी की बारी है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999