हुजूर विधानसभा के मुंगालिया छाप से 26 जनवरी को होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ

राजनीति Jan 23, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

अभियान की रूपरेखा एवं तैयारियां को लेकर हुई बैठक
भोपाल:
अभा कांग्रेस के निर्देश पर देश भर में 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मप्र में भी प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर इस अभियान का शुभारंभ 26 जनवरी को राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की अगुवाई में किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज संपन्न हुई बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ और तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभा कांग्रेस के निर्देश पर जारी इस अभियान को जिला, ब्लाक, सेक्टर, मंडलम और बूथ लेवल पर चलाया जायेगा। इस अभियान में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आम लोंगो और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगा और मप्र में 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को बतायेगा।
बैठक के प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में दो माह तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरे क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देने और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनवाने का आव्हान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आज हर वर्ग परेशान है।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment