हर वर्ग परेशान है, प्रदेश की तस्वीर जनता के सामने हैं: कमलनाथ

राजनीति Sep 21, 2023

पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, भाजपा के दिलीप सिंह, लोकतान्त्रिक जनता  दल (शरद यादव) के प्रदेश अध्यक्ष बुधनी के नेता राजेश पटेल सहित  लगभग 2000 भाजपा के पदाधिकारियों और समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा राज में प्रदेश में बरोजगारी चरम पर, नौजवानोंका भविष्य अंधेर में: कमलनाथ

उद्योगपतियों को मप्र में निवेश लगाने पर विश्वास नहीं : कमलनाथ

भोपाल,  सितम्बर, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

12 आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा से आये करीब एक दर्जन कद्दावर नेताओं, पदाधिकारियों और उनके हजारों समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री कमलनाथ ने नेताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराते हुये कहा कि आज आपके उत्साह और जोश को देखकर मुझे बहुत बल और विश्वास मिल रहा है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर आप सभी के सामने है और आपको प्रदेश के हालत भी दिख रहे हैं। मैं तो आपसे कहूँगा कि आप कमलनाथ का साथ मत दीजियेगा, लेकिन सच्चाई का साथ जरुर दीजियेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या शिकार है। प्रदेश के नौजवानों का भविष्य आज क्या है? प्रदेश में एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं। अगर इनका भविष्य खतरे मैं है तो प्रदेश का भविष्य क्या होगा? गाँव की किराने की दुकान भी तब ही चलती है जब किसानों की जेब में पैसा हो, इससे किसानों को लाभ होता है, इसलिए मैने कर्जमाफी की थी।  श्री कमलनाथ ने कहा कि निवेश विश्वास से आता है, जिसको तमिलनाडु और केरल में सामान बेचना हो तो वो पंजाब में फैक्ट्री लगता है, मध्यप्रदेश में क्यों नही आता है? क्योंकि उसे मप्र पर विश्वास ही नहीं है। उन्होंने कहा कि  हमारी सरकार 15 महीने रही, हमनें एक शुरुआत की थी, हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ़ किया था तो क्या गलत किया था? हमनें 1000 गौशालाएं बनाई तो क्या गलती की? हमने 100 यूनिट बिजली की राहत दी तो क्या गुनाह किया?  श्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा आज सनातन धर्म की बात करती है, सनातन धर्म हम सभी का धर्म है। प्रदेश में मिलावट की बात की जाये तो बच्चो के मिड-डे मील में भी मिलावट है, शिवराज ने तो बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि शिवराज जी का तो केवल मुंह बहुत चलता है, लेकिन किसानों के लिए ना तो आंख चलती है और ना ही कान में कुछ सुनाई देता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस बार के चुनाव में केवल सच्चाई का साथ देंगे। बालाघाट के भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, बुधनी के कद्दावर नेता राजेश पटेल, दिलीप सिंह प्रदेश अध्यक्ष लोकतान्त्रिक जनता दल (शरद यादव) सहित, 18 जनपद पंचायत सदस्य, 24  सरपंच, 41 पूर्व सरपंच, 2 जनपद पंचायत अध्यक्ष, 1 जिलापंचायत सदस्य, 4 भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और लगभग 850 भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ जी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सादस्यता ली।  साथ ही आप पार्टी के पदाधिकारी अशरफ उल्ला खान, शिवराज सिंह चौहान के सलाहकार शिव चौबे के भतीजे बुधनी के सुमित चौबे, आशू बघेल, डॉ. भीम सिंह पटेल, चंद्र शेखर पटेल, प्रभात जोशी विदिशा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।  इसके साथ ही सरपंच विवेक सिंह, प्रदीप सिंह, शिवकुमार सिंह, सोनेलाल पटेल, अजय पटेल, राजीव कौल, संतलाल कौल, श्री पूजा पटेल, धर्मेंद्र तिवारी, हाजिर जाकिर मामू, श्रीमती आशु, गुनीराम बघेले, श्रीमती रविकांता, महेश बोरकर, बुधराम विसेन, श्रीमती हेमलता, झंकार कटरे, श्रीमती रीना, भीमप्रकश बोरकर, श्रीमती नूतन, बुधराम बिसेन, आलोक पाटिल, अरविन्द डहरवाल, शिवा सहारे, दिनेश नागदेव, चन्दन बीजेवार, श्रीमती पूजा नगपुरे, योगेश सल्किया, शैलेश भलावे, विवाद पराशर समेत 2000 समर्थकों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली।
भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ झूठ, फरेब और धोखे की राजनीति कर केवल वोट कबाड़कर सत्ता पर बने रहने की राजनीति की है, उसे जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार की भरमार है। महंगाई, बरोजगारी से जनता त्राहिमाह कर रही है। कमलनाथ जी की सरकार ने 15 महीने में प्रदेश की जनता के हित के लिए जो काम किये वह सभी के सामने है, लेकिन 18 साल भी भाजपा सरकार ने केवल लूटने का काम किया है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, जे.पी. धनोपिया, गुरमीत सिंह मंगू, आनंद जाट सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment