कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ का आज गणेश चतुर्थी से श्री गणेश

राजनीति Sep 20, 2023

पहले दिन ही प्रदेश की आक्रोशित जनता में यात्रा को लेकर भारी उत्साह

कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है प्रदेश की जनता

मध्यप्रदेश में भाजपा राज में चारों और भयंकर अराजकता, अपराधभय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट चल रही है: कांग्रेस

आदिवासी, किसान, दलित, बेटियाँ, बच्चें, पिछड़े, नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, ‘शिवराज हटाओ-प्रदेश बचाओ’  प्रदेश भर में शिवराज राज सरकार के खि़लाफ़ जनता में भारी आक्रोश

भोपाल, सितम्बर, 2023 

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर आज 19 सितम्बर गणेश चतुर्थी के दिन से कांग्रेस की प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा को 7 मार्गों में विभाजित किया गया है। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को रूट नं. 1, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव को रूट नं. 2, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को रूट नं. 3, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया को रूट नं. 4, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को रूट नं. 5, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रूट नं. 6 और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी  को रूट नं. 7 का प्रभारी बनाया गया है। ‘जन आक्रोश यात्रा’ आज अपने निर्धारित मार्गों के  अनुसार श्योपुर, जबेरा, चितरंगी, सिमरिया, हरदा, खरगोन, मंदसौर से प्रारंभ हुई। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने श्योपुर के गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की एवं जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। हरदा में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व श्री सुरेश पचौरी जी व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन जी ने ओम पटेल, आर के दोगने, रामू टेकाम, अवधेश सिसोदिया, अवनि बंसल सहित कांग्रेस नेताओ के साथ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन किया किया। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ के पूर्व रीवा के किला प्रांगण में भगवान महामृत्युंजय का अभिषेक किया एवं भगवान श्री गणेश जी का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी, सी.पी. मित्तल ने दमोह में भगवान श्री जागेश्वरनाथ धाम में पूजन-अर्चन कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, प्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा. मंदसौर अध्यक्ष नव कृष्णा पाटिल. विधायक दिलीप गुर्जर, विधायक कुणाल चौधरी महेश परमार, अर्चना जायसवाल, प्रकाश रातडिया, वीरेंद्र सोलंकी, के साथ मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया।
खरगोन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा सुश्री विजयलक्ष्मी साधौ एवं उमंग सिंघार, विधायक श्री रवि जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया, विधायक मुकेश पटेल पूर्व विधायक श्री परसराम डंडीर ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चन कर यात्रा की शुरूआत की।  पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने आज चितरंगी स्थित हनुमान जी के मंदिर में पूर्जा अर्चन कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व सांसद मानिक सिंह, पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला अध्यक्ष सिंगरौली शहर अरविंद सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली आदि उपस्थित रहीं। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समूचे मध्यप्रदेश में चारों ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट चल है। आदिवासी, किसान, दलित, बेटियाँ, बच्चे, पिछड़े, नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, ‘शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ’। आज मध्यप्रदेश के कोने-कोने से कानों में जन आक्रोश का स्वर सुनाई दे रहा है। प्रदेश की जनता की इसी आवाज़ को सुनकर कांग्रेस पार्टी ‘‘जनाक्रोश यात्रा’’ का आगाज़ कर रही है। प्रदेश भर में जहाँ शिवराज राज के खि़लाफ़ जनता में आक्रोश है तो दूसरी ओर कांग्रेस व कमलनाथ जी द्वारा 27 लाख किसानों का कर्ज माफ़, 87 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल 100 रूपये से कम, माफ़ियाओं पर वार, मिलावटखोरों पर प्रहार जैसे क्रांतिकारी निर्णय से आम जनता में जोश है। कांग्रेस व कमलनाथ जी द्वारा 500 रूपये में गैस का सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ़, 200 यूनिट तक हाफ़, महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह का इंसाफ, किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक मोटर की बिजली मुफ़्त, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का उपहार, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, प्रदेश को जातिगत जनगणना का न्याय, किसानों का कर्ज माफ़ करने जैसे दिए गए वचनों पर आज प्रदेश की जनता में कांग्रेस व कमलनाथ जी के लिए जोश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को आशीर्वाद चाहिए और जनता में आक्रोश है। इन्हें किस बात का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें प्रदेश को चार लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में डुबाने का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें प्रत्येक नागरिक के ऊपर 53 हजार रूपये का कर्ज लादने का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें पटवारी भर्ती घोटाले का जन आशीर्वाद चाहिए, आज प्रदेश का किसान देश में सबसे ज्यादा कर्जदार है, क्या इन्हें इस बात का जन आशीर्वाद चाहिए! एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं की महिलाओं के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन इनको बहना का प्यार चाहिए। क्या इन्हें हर काम के लिए 50 प्रतिशत कमीशन लेने का जन आशीर्वाद चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही प्रथम दिन की जन आक्रोश यात्रा में जनता का भारी समर्थन मिला है। जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है और प्रदेश भर की जनता ने भाजपा सरकार हो हटाने का पूरा मन बना लिया है। कांग्रेसजनों और यात्रा के मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा बनाये प्रभारियों का भी पूरा सहयोग यात्रा के दौरान मिल रहा है। यात्रा लगातार 15 दिन से अधिक चलेगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment