कांग्रेस फुटकर एवं लघु व्यवसायिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक चर्चा को लेकर हुई बैठक संपन्न
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस फुटकर एवं लघु व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा में प्रकोष्ठ की भूमिका, आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की भूमिका, संगठन विस्तार और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में आगामी समय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किये जाने पर चर्चा हुई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा भी सुनिश्चित की गई।
बैठक में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मिर्जा नूर बेग ने पदाधिकारियों को जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत और निष्ठा के साथ काम करें। किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाये, सभी एकजुटता से पार्टी की मजबूती के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण राजेश अहिरवार, अजय सिंह, रूपसिंह ठाकुर, प्रदेश के जिलों से आये पदाधिकारी प्रेमनारायण , गंभीर सिंह चंद्रावत, गणेश प्रसाद प्रजापति, दिनेश सोरी, सुनिता वर्मा, श्याम मनोहर सिंह, मुकेश राव, अजय सिंह सेंगर, चंदन राठौर, साहिदा शाह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999